फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A person died due to falling during the demonstration of Devbhoomi Sangharsh Samiti in Hamirpur

Hamirpur: हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के प्रदर्शन में शामिल व्यक्ति की गिरने से माैत, वीडियो भी आया सामने

Sat, 28 Sep 2024 04:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
A person died due to falling during the demonstration of Devbhoomi Sangharsh Samiti in Hamirpur
व्यक्ति की गिरने से माैत - फोटो : संवाद

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जब देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी उपायुक्त कार्यालय गेट के अंदर नारेबाजी करते हुए जा रहे थे तो अचानक ही विश्व हिंदू परिषद के सदस्य वीरेंद्र परमार(47) निवासी कांगू बडेहडा नीचे गिर गए। साथ चल रहे कार्यकताओं और कुछ पुलिस कर्मियों ने वीरेंद्र परमार को उठाया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति को गिरते ही सिर में चोट लगी थी और बेहोशी की हालत में पुलिस की गाड़ी में उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां पर कुछ देर तक उपचार मिलने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई है। एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कांगू निवासी वीरेंद्र परमार गिर गया था और बाद में मेडिकल काॅलेज में उपचार के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed