{"_id":"64625cb8151fa2f8400cddb7","slug":"a-moving-car-caught-fire-in-sundernagar-the-couple-saved-their-lives-by-jumping-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में चलती कार में लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में चलती कार में लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान
Mon, 15 May 2023 09:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 May 2023 09:55 PM IST
सार
मंडी जिले के सुंदरनगर की बीएसएल कॉलोनी में सोमवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई, कार में दंपती सवार था।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की बीएसएल कॉलोनी में सोमवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई, कार में दंपती सवार था। उन्होंने आनन फानन में कार रोक कर उसमें से कूदकर अपनी जान बचाई। आगजनी में कार पूरी तरह से जल गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुराना बाजार निवासी दंपती विनोद कपूर अपनी पत्नी माधवी कपूर के साथ नेरचौक जा रहे थे। जब उनकी कार जीरो चौक के निकट पहुंची तो उसमें से अचानक धुआं उठना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विनोद कपूर ने तुरंत कार को रोका और दंपती कार से बाहर कूदे। इससे पहले वह किसी की मदद ले पाते कार में आग लग गई और वह धू-धू कर जल गई। वहां से जा रहे लोगों ने बीएसएल परियोजना के दमकल विभाग की कार में आग लगने बारे सूचना दी। जिसके उपरांत दमकल कर्मी मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पाते वह पूरी तरह से जल गई। बीएसएल थाना में विनोद कुमार ने कार में आगजनी को लेकर रपट दर्ज कराई है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस आगजनी की जांच कर रही है।
विज्ञापन