फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a mother lost both her son in kinnaur accident

इस मां से पूछो, क्या होता है बेसहारा होने का दुख?

Fri, 22 Aug 2014 10:56 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
a mother lost both her son in kinnaur accident

किन्नौर सड़क हादसे में एक साथ मारे गए दो सगे भाई अपने पीछे बूढ़ी मां को रोता छोड़ गए। हालांकि एक भाई की शादी हो चुकी है, लेकिन उसका परिवार कुल्लू में रहता है।

विज्ञापन


इस कारण दोनों भाई अपनी बूढ़ी मां हीरा पति के साथ कल्पा में रहते थे। बस की कमाई से ही दोनों भाइयों की जीवन यापन चल रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि गुरुवार को सांगला में उनकी मौत उनका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


इधर, हादसे की सूचना मिलते ही कल्पा में शोक लहर दौड़ गई। वहीं बूढ़ी माता पर तो मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मां को नहीं हो रहा भरोसा

a mother lost both her son in kinnaur accident

बूढ़ी आंखों से अश्रुधारा थमने का नाम नहीं ले रही थी। जिस उम्र में बच्चों से सहारे की उम्मीद पाल कर मां जी रही थी तभी बेटे चल बसे। जय चंद और महेंद्र सगे भाई थे।

हालांकि बताया जा रहा है कि बस में कंडक्टर रखा गया था, लेकिन उसके छुट्टी पर होने के कारण जय चंद बस के साथ आया था। लेकिन उसे क्या पता था कि दोनों भाईयों की रूतुरंग में मौत इंतजार कर रही है।

दोनों भाई के मौत के बाद अब बूढ़ी मां किस के सहारे अपना जीवन यापन करेगी। दोनों भाई तो दुनिया छोड़ कर चले गए। लेकिन मां को कभी भी इस बात की यकीन नहीं हुआ है। मां को अभी भी इंतजार है कि उनके बेटे लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed