फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A landslide victory in Rohru gives Congress a strong lead in the district

Shimla News: रोहड़ू में एकतरफा जीत से जिले में कांग्रेस की मजबूत बढ़त

Fri, 22 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A landslide victory in Rohru gives Congress a strong lead in the district
सुन्नी, ठियोग और रामपुर में भी कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का कर रही दावा, जोड़तोड़ जारी
विज्ञापन

नगर पंचायत नारकंडा, चौपाल, जुब्बल में मिली है बढ़त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर परिषद रोहड़ू में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस की जिला शिमला में बढ़त और मजबूत हो गई है। नौ सीटों वाली नगर परिषद रोहड़ू में कांग्रेस ने छह सीटें अपने नाम की हैं। शुक्रवार को हुए मतदान में पार्टी ने यहां एकतरफा जीत हासिल की है।

अब कांग्रेस को यहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। बाकी तीन सीटों में दो पर निर्दलीय प्रत्याशी जबकि एक पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जिले की दो अन्य नगर परिषद ठियोग और रामपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच जोर आजमाइश जारी है। हालांकि यहां भी कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है। इसके लिए स्थानीय विधायकों से लेकर मंत्रियों तक को फील्ड में उतारा है। सुन्नी नगर पंचायत में भाजपा और कांग्रेस को तीन-तीन सीटें मिली हैं। एक निर्दलीय भी विजेता रहा है जिसे अपने पाले में लाने के लिए दोनों पार्टियां जोर लगा रही हैं। जिला शिमला में कोटखाई नगर पंचायत में भाजपा ने जीत हासिल की है तो जुब्बल, नारकंडा, चिड़गांव, चौपाल में कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त मिली है। अब रोहड़ू से जीत हासिल करने के बाद जिला में कांग्रेस ने अपनी स्थिति और मजबूत की है। कांग्रेस प्रवक्ता एचके हिमराल ने कहा कि जिला में पार्टी को स्पष्ट बढ़त हासिल है।
विज्ञापन




नगर परिषद में जीत से ब्राक्टा मजबूत
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नगर परिषद में कांग्रेस की एकतरफा जीत से स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की स्थिति भी मजबूत मानी जा रही है। जिला में तीन नगर परिषद में रोहड़ू इकलौती नगर परिषद है जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article