{"_id":"b3c23fec1b1feb08df3c45cded3acc9f","slug":"a-lady-burn-while-cooking-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त आग में झुलसी महिला, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते वक्त आग में झुलसी महिला, अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
Updated Wed, 03 Feb 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव गिंडपुर में खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलसी हुई महिला राजेंद्रा कुमारी ने दम तोड़ दिया है। 90 फीसदी तक बुरी तरह से झुलस चुकी महिला ने मंगलवार देर रात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना अस्पताल में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरूकर दी गई है। मंगलवार दोपहर पेश आए हादसे के दौरान गिंडपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्रा कुमारी खाना बनाते समय चूल्हे में जल रही आग की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन
इससे वह करीब 90 फीसदी तक झुलस गई थी। महिला को उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया था। जहां एपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक का पति गणेश कुमार दिहाड़ी मजदूरी करता है। वहीं मृतका अपने पीछे एक लड़की को छोड़ गई है। डीएसपी अंब जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।