{"_id":"5d70f2aa8ebc3e93d33e530e","slug":"a-group-of-devotees-left-for-manimahesh-with-a-31-feet-long-trident","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 फीट लंबे त्रिशूल के साथ मणिमहेश रवाना हुई भक्तों की टोली, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 फीट लंबे त्रिशूल के साथ मणिमहेश रवाना हुई भक्तों की टोली, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 05 Sep 2019 05:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
31 फीट लंबे त्रिशूल के साथ मणिमहेश यात्री
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के होशियारपुर से आए शिव भक्तों की टोली डेढ़ क्विंटल वजनी व 31 फीट लंबा त्रिशूल मणिमहेश में स्थापित करने के लिए रवाना हो गई है। शिव भक्तों ने यह त्रिशूल होशियारपुर से हड़सर तक मालवाहक वाहन से पहुंचाया।
विज्ञापन
अब त्रिशूल को हड़सर से डलझील तक पैदल पहुंचाया जा रहा है। भारी भरकम त्रिशूल को आधा दर्जन शिव भक्त अपने कंधों पर उठाकर डल झील रवाना हुए हैं। रास्ते पर त्रिशूल गुजर रही इस टोली को देखकर हर श्रद्धालु इस भक्तिभाव से खासा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
डलझील में पहली बार इतना बड़ा त्रिशूल स्थापित किया जाना है। त्रिशूल लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि वे अपनी आस्था अनुसार इस त्रिशूल को भगवान शंकर के चरणों में चढ़ाने जा रहे हैं। हड़सर से डलझील तक अन्य मणिमहेश यात्रियों ने भी त्रिशूल को डलझील तक पहुंचाने में इन शिव भक्तों की मदद की।
विज्ञापन
मंगलवार को त्रिशूल लेकर हड़सर से डलझील की चढ़ाई शुरू की गई थी। बड़े शाही न्हौण को पूजा अर्चना करने के बाद इस त्रिशूल को डलझील के पास स्थित भोलेनाथ के मंदिर में स्थापित किया जाएगा।