फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A glimpse of Himachal's temples was seen in the exhibition

Shimla News: प्रदर्शनी में दिखी हिमाचल के मंदिरों की झलक

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Himachal's temples was seen in the exhibition
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में बुधवार को इतिहास विभाग की ओर से हमारा मंदिर हमारी पहचान विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 110 छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मंदिरों के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को मॉडल तथा चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया। छात्राओं ने मंदिरों की स्थापत्य शैली, बनावट और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में हाटेश्वरी माता मंदिर, मां भीमाकाली मंदिर, हिडिंबा मंदिर, ब्रजेश्वरी मंदिर और कामाक्षा मंदिर सहित प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों को दर्शाया गया। इतिहास विभाग के प्रो. प्रतिबिंद पांडे के निर्देशन में इस प्रदर्शनी को तैयार किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और जड़ों को जानने का अवसर मिलता है। उपप्राचार्य डॉ. सुभाष काप्टा सहित शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article