Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A girl student committed suicide by jumping from the fifth floor of her hostel; she had told her mother this o

Himachal: कोटखाई में हाॅस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान, मां से फोन पर कही थी ये बात

Mon, 29 Sep 2025 11:53 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 11:53 AM IST
सार

 शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के एक निजी डे बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। 

विज्ञापन
A girl student committed suicide by jumping from the fifth floor of her hostel; she had told her mother this o
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के एक निजी डे बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। रूट्स कंट्री स्कूल बागी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा जेसिका शर्मा रविवार सुबह 6 बजे हॉस्टल के भवन से कूदी, जब ज्यादातर बच्चे रविवार की छुट्टी के चलते सो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हरियाणा के पानीपत जिले के उरलाना गांव की रहने वाली जेसिका पुत्री दीपक शर्मा दो साल से इसी डे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जेसिका बीते दिनों ही घर से लौटी थी
घटना के बाद स्कूल पहुंचे परिजनों ने बताया कि जेसिका बीते दिनों ही घर से लौटी थी। वह इन दिनों स्कूल के एनएसएस कैंप में भाग ले रही थी। शिविर में हाल ही में उसने दो मेडल भी जीते थे। परिजनों ने बताया कि जेसिका ने न तो कभी घर पर और न ही स्कूल में किसी से परेशानी का जिक्र किया। ऐसे में यह कदम क्यों उठाया गया, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। घटना के बाद छात्रा को कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को आईजीएमसी शिमला में होगा। स्थानीय पुलिस ने मामले की पुष्टि की है, लेकिन घटना के कारणों पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सत्र से स्कूल में दाखिला न लेने की मां से कही थी बात
चाचा अमित शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले बीमार होने पर जेसिका घर आई थी। शनिवार शाम को उसने मां को फोन कर बताया था कि पापा को बोलना कि मुझे यहां अगले सत्र से दाखिला नहीं लेना है। अमित ने बताया कि जेसिका पढ़ाई में अच्छा कर रही थी। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिजनों ने पुलिस के साथ स्कूल व हाॅस्टल में सीसीटीवी फुटेज भी देखे, जिसमें छात्रा सुबह पांचवीं मंजिल पर जाती दिखी, लेकिन जिस स्थान से छात्रा गिरी या कूदी, यह किसी फुटेज में पता नहीं चल रहा। सिर्फ गिरती हुई दिख रही है। जेसिका का बड़ा भाई भी इसी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed