फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a fan give special gift to dhoni.

मैच से पहले धोनी को मिला खास तोहफा, रैना ने भी निभाया वायदा

Thu, 01 Oct 2015 10:07 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
a fan give special gift to dhoni.

गांधी-मंडेला सीरीज के लिए धर्मशाला पहुंची भारतीय टीम के कैप्टन कूल को मैच से पहले एक खास तोहफा मिला। कांगड़ा के चित्रकार संजीव कुमार ने उनका पोट्रेट भेंट किया है। बुधवार को क्रिकेट स्टेडियम में एमएस धोनी को भेंट किया यह पोट्रेट संजीव कुमार ने स्वयं बनाया है। धोनी खुद आगे आए और उनकी कला की तारीफ भी की।

विज्ञापन


इतना ही नहीं संजीव कुमार दो अक्तूबर को बीसीसीआई सचिव एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को पांच फुट की केनवस पर बनाई क्रिकेट स्टेडियम का चित्र भी भेंट करेंगे। संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके द्वारा बनाई गई स्टेडियम की पेंटिंग को अनुराग ठाकुर क्रिकेट स्टेडियम में लगाएंगे। संजीव कुमार ने बताया कि एमएस धोनी असल जिंदगी में भी कूल हैं।
विज्ञापन

रैना ने भी पूरा किया अपना जरूरी काम

a fan give special gift to dhoni.

वहीं, चामुंडा माता मंदिर जाने के बाद स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना देर शाम कांगड़ा के मटौर स्थित अपने मामा के घर भी पहुंचे। रैना ने यहां कुछ वक्त बिताया। रैना कुछ दिन पहले भी धर्मशाला आए थे। उस समय उन्होंने मामा से वायदा किया था कि वे उनसे मिलने जरूर आएंगे। रैना ने मंदिर जाने की भी इच्छा जताई थी। मैच से दो दिन पहले ही रैना ने ये दोनों काम पूरे कर लिए हैं।

वहीं, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम आज से पुलिस की निगरानी में रहेगा। सुबह 11 बजे पुलिस रिहर्सल होगी। इसके बाद पुलिस जवान बताए गए नाकों और स्टेडियम के चारों ओर तैनात हो जाएंगे। रिहर्सल के बाद स्टेडियम में आने जाने पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी। शुक्रवार को मैच के दौरान दर्शकों की एंट्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed