फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A drunk man beat up his parents and niece, then ended up in jail

Bilaspur: नशे में धुत व्यक्ति ने माता-पिता, भांजी के साथ की मारपीट, फिर खाई हवालात की हवा

Wed, 21 May 2025 04:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 May 2025 04:49 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत पंचायत सलाओं के कामलू गांव में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपने बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई कर डाली। 

विज्ञापन
A drunk man beat up his parents and niece, then ended up in jail
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत पंचायत सलाओं के कामलू गांव में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपने बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई कर डाली। व्यक्ति ने घर में खूब हंगामा किया। घर का  दरवाजा तोड़ डाला, घर की कुर्सियां फेंक दीं। यही नहीं घर में मौजूद अपनी भांजी के साथ मारपीट करके उसे छत से फेंकने की कोशिश की। हालात जब बेकाबू हो गए तो बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही बेटे की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। कामलु गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके दो बेटे हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह अपनी पत्नी, पोते और दोहती के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान उसका छोटा बेटा राजेंद्र कुमार शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में गाली-गलौज करने लगा।  

विज्ञापन

राजेंद्र ने दादी की गोद में खेल रहे अपने छोटे से भतीजे को उठा लिया। उसे लेकर नजदीक ही शौचालय के पास पहुंच गया, जहां पर छोटा बच्चा गिर गया। इस दौरान दोहती बच्चे को उठाकर ले आई। इसके बाद बेटा राजेंद्र जोर-जोर से पूरे परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को गालियां निकालने लगा। बुजुर्ग ने बताया जब यह वाक्य होने लगा तो वह अपने कमरे में चला गया, लेकिन राजेंद्र शोर-शराबा और गाली-गलौज करता रहा। करीब आधे घंटे बाद जब बुजुर्ग अपने कमरे से बाहर निकला। बेटे को खाना खाकर कमरे में जाने के लिए कहा तो बेटे ने डंडा उठा लिया। उसने बुजुर्ग माता-पिता और घर में मौजूद अपनी भांजी के साथ मारपीट शुरू कर दी। भांजी को उठाकर रेलिंग से फेंकने की कोशिश की। इस दौरान पड़ोस का व्यक्ति मौके पर पहुंचा, जिसने उन्हें छुड़वाया। बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस से मांग की है कि उसके बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। बाप ने बेटे से खुद व परिवार की जान को खतरा बताया है। पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है। कहा कि बुधवार को आरोपी की एसडीएम घुमारवीं की अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत मिली है। ट्रायल एसडीएम अदालत में चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed