फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A dozen vehicles including two children were also washed away due to floods in Nerwa, Shimla

बाढ़ की चपेट में आने से दो बच्चों समेत एक दर्जन वाहन बहे, संचार सेवाएं ठप

Mon, 19 Aug 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (शिमला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
A dozen vehicles including two children were also washed away due to floods in Nerwa, Shimla
- फोटो : अमर उजाला

शिमला के नेरवा में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। जगह-जगह बादल फटने के बाद शालवी नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने से डुंडी मंदिर के समीप पार्क की गई करीब एक दर्जन गाड़ियां बाढ़ में बह गईं।

विज्ञापन


वहीं, बाढ़ की चपेट आने से नेपाली मूल के दो बच्चे भी बह गए। दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान लेखराज आयु नौ वर्ष और विशाल छह वर्ष पुत्र प्रेम बहादुर के रूप में हुई है। दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, मोबाइल नेटवर्क न होने और मार्ग अवरुद्ध होने से नेरवा पिछले 30 घंटे से पूरी तरह से कटा हुआ है और पिछले 48 घंटे से बिजली-पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो व्यक्तियों के बहने की भी आशंका

 वहीं, सोमवार को दिन भर चर्चा रही कि बाढ़ में बही दो गाड़ियों में कुछ व्यक्ति भी सोए थे, जोकि गाड़ियों के साथ ही बह गए हैं। शाम होने तक न तो इस बात की कोई पुष्टि हो पाई और न ही इन गाड़ियों की पहचान हो पाई है।

वहीं नेरवा बाजार के बीचों-बीच बहने वाले द्याण्ड्ली नाले ने भी जमकर तबाही मचाई। नाले में लाखों टन मलबा आने से  किनारे पार्क पांच वाहन और दो दुकानें भी बह गईं। नाले का मलबा दर्जनों दुकानों में घुस गया है।

वहीं, रानाक्यार में बाढ़ की चपेट में आने से दो मकान बह गए और शिहकयार में कई दुकानों और घरों में नालों का मलबा घुसने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। उपमंडल में कई स्थानों पर दर्जनों घर गिरने की सूचना है।

वहीं, सरकारी अनुमान के अनुसार बरसात ने पूरे उपमंडल चौपाल में अरबों रुपये की निजी और सरकारी संपत्ति बहा डाली है।  प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गया है और राजस्व विभाग की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

सोमवार को नायब तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार और एसएचओ नेरवा प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुछ प्रभावित स्थानों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed