फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a dog bit a mother and son two hawkers were also attacked In Kadohta Hamirpur

Hamirpur News: कड़ोहता में मां-बेटे को पागल कुत्ते ने काटा, दो फेरीवालों पर भी हमला

Wed, 12 Jun 2024 03:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Jun 2024 03:39 PM IST
सार

भोरंज उपमंडल के कड़ोहता गांव में एक पागल कुत्ते ने मां-बेटे और दो फेरीवालों को काट कर जख्मी कर दिया है। कड़ोहता पंचायत में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इस पागल कुत्ते से छुटकारा दिलवाया जाए।

विज्ञापन
a dog bit a mother and son two hawkers were also attacked In Kadohta Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के कड़ोहता गांव में एक पागल कुत्ते ने मां-बेटे और दो फेरीवालों को काट कर जख्मी कर दिया है और तीन दिनों से यह कुत्ता गांव में घूम रहा है। इससे ग्रामीण व स्कूल जाने वाले बच्चे डरे हुए हैं और प्रशासन से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कड़ोहता गांव में रह रहा एक कुत्ता गर्मी के मौसम में पागल हो गया है। बीते सोमवार को कुत्ते ने परोजो देवी पत्नी मिलखी राम (80) को बाजू से व उसके बेटे मदन लाल (52) के टांग से काटा है। इस दिन घर के आंगन में काम कर रहे मां-बेटे पर कुत्ते ने हमला किया है। इससे मां और उसका बेटा बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। दोनों ने सिविल अस्पताल भोरंज में कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगाकर उपचार करवाया है। इसी तरह गांव में आए दो फेरीवालों को भी कुत्ते में अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन


कड़ोहता पंचायत के पर्वू उप प्रधान एवं भोरंज भाजपा मंडल के सचिव विरेंद्र डोगरा, ग्रामीण दलजीत, राजकुमार, राकेश कुमार, अमर सिंह, महेंद्रा देवी, अर्चना देवी, निक्की देवी, अंजना कुमारी, प्यार चंद, अभिलाष डोगरा, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, परमिला देवी, वीना देवी, कांता देवी, सुनीता देवी, हेमराज, राजो देवी व अन्य ने बताया कि तीन दिनों से पागत कुत्ता गांव में घूम रहा है और काटने को पड़ रहा है। इस कुत्ते ने तीन अन्य कुत्तों को भी काटा है। इससे गांव में पागल कुत्ते से दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण स्कूली बच्चों को स्कूल में छोड़ने व घर लाने के लिए स्वयं जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह से मांग की है कि पागल कुत्ते से निजात दिलाई जाए तथा गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले मां-बेटे की आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती हैं पंचायत प्रधान
कड़ोहता पंचायत प्रधान संध्या देवी का कहना है कि यह कुत्ता गांव में ही रहता था। लोगों के काटने की सूचना मिली है। इसके बारे में पशु पालन विभाग को सूचित कर दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया वह अकेले न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed