{"_id":"69b954f9286110951d0eff74","slug":"a-child-was-bitten-by-a-dog-near-auckland-shimla-news-c-19-sml1002-691780-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑकलैंड के पास कुत्ते \nने एक बच्चे को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑकलैंड के पास कुत्ते ने एक बच्चे को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने की कुत्तों को पकड़ने की मांग
संजौली में लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में लावारिस कुत्तों के काटने के मामले सामने आने लगे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार दोपहर बाद पेश आया है। कृष्णानगर का रहने वाले चौदह साल का स्कूली बच्चा समर्थ ऑकलैंड स्कूल में पढ़ता है।
दोपहर बाद स्कूल से हुई छुट्टी से घर लौट रहा था। बच्चा स्कूल से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो सड़क किनारे बैठा एक लावारिस कुत्ता बच्चे पर झपट पड़ा और जांघ पर बुरी तरह काट लिया। अचानक हुई इस घटना के बाद सड़क पर आवाजाही कर रहे बच्चे और अभिभावक सहम गए। गनीमत रही कि बच्चे को लावारिस कुत्ते ने ज्यादा नहीं काटा। इस घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया जहां पर बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई।
समर्थ के दादा राजपाल ने बताया कि लावारिस कुत्तों को पकड़ा जाए। दूसरा मामला संजौली से पेश आया। शिकायतकर्ता महिला ने निगम से मांग की है कि संजौली से लावारिस कुत्तों को हटाएं। इनके बच्चे पर भी कुत्ता झपट पड़ा था लेकिन बचा लिया। वीपीएचओ डॉ. राहुल नेगी ने बताया कि निगम के पास संजौली से एक शिकायत आई थी लेकिन पूछताछ में पता चला है कि लावारिस कुत्ते ने बच्चे को नहीं काटा है। किसी क्षेत्र में लगातार इस तरह के मामले आते हैं तो निगम की टीम मौके पर जाती है और कुत्ते को पकड़ती है।