फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A budget of Rs 5 crore has been released for the roads of Shimla Rural.

Shimla News: शिमला ग्रामीण की सड़कों के लिए पांच करोड़ का बजट जारी

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 5 crore has been released for the roads of Shimla Rural.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का होगा विस्तार, टारिंग भी की जाएगी
विज्ञापन

19 सड़कों का होगा निर्माण, सड़क से जुड़ेगी हर बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी से सटे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव, नई सड़कों के निर्माण सहित उनके रखरखाव पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के चुनाव क्षेत्र के हर गांव को सड़कों से जोड़ने और कनेक्टिविटी के लिए मंत्री ने चुनाव क्षेत्र की 19 सड़कों के निर्माण करने और सड़कों की पहुंच हर बस्ती तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5.05 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इसमें सड़कों के निर्माण और विस्तार के लिए दस से 50 लाख तक का बजट आवंटित किया है। इन 19 सड़कों में दलोघाटी से धरोगड़ा सड़क को 50 लाख, बनूना से बागड़ी गांव तक सड़क को 10 लाख, पिपलटूघाट से तपरथैना तक सड़क बनाने को 30 लाख, बीआरओ सड़क से हरिजन बस्ती डोमेहर सड़क को 30 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन


सुन्नी-लूहरी सड़क से अपर जैशी धार सड़क को 35 लाख, खैरा पुल से पिपलूघाट सड़क को 35 लाख, कुफरीधार- शनोल सड़क निर्माण को 30 लाख, पोआबो से सुहाना संपर्क सड़क को 30 लाख, जूड-खुडाना सड़क को 20 लाख, निचली थाची से ऊपरली थाची सड़क को 15 लाख, मंगला माता-करयाली सड़क को 20 लाख, महिला मंडल से पीपल का पेड़ मढोड़घाट संपर्क सड़क को 10 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार थलाग-नाल थलाग सड़क को 30 लाख, फायल-दाऊंटी मार्ग शमलीर से एमटी कार्य को 40 लाख, आनंदपुर से काहला, लोहाला तक सड़क बनाने को 30 लाख, टुटू के गार्बेज कलेक्शन सेंटर से मथोली तक संपर्क सड़क बनाने को 25 लाख, एनएच 205 से सीवरेज प्लांट समरहिल गढ़ावग तक संपर्क सड़क बनाने को 25 लाख का बजट आवंटित किया है। इस बजट से शिमला ग्रामीण के दर्जनों गांव के लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी वहीं इनमें कुछ की टारिंग और मेटलिंग का कार्य भी किया जाना है। इससे दर्जनों बस्तियों में रहने वाले ग्रामीण लोगों को आवाजाही और घर तक सामान, निर्माण सामग्री पहुंचाने में सुविधा होगी।



कुछ सड़कों का किया जाएगा विस्तार
शिमला ग्रामीण की 19 सड़कों के लिए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पांच करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया है। जल्द विभाग सड़कों के इन प्रोजेक्ट के टेंडर कॉल कर कार्य आवंटित करेगा। इन ग्रामीण सड़कों में कुछ का विस्तार होना है, कुछ में टारिंग और मेटलिंग का कार्य किया जाना है। इन कार्यों के लिए बजट जारी होने पर निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।
-राजेश अग्रवाल अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article