फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मंत्री के इंतजार में ई-टॉयलेट

मंत्री जी के इंतजार में शहर के आधा दर्जन ई-टॉयलेट

Fri, 03 Aug 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के इंतजार में ई-टॉयलेट

नगर निगम की ओर से शहर में बनाए आधा दर्जन ई-टॉयलेट महीनों से शोपीस बने खड़े हैं। उद्घाटन न होने से लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। विभाग इन शौचालयों का मंत्री जी से उद्घाटन करवाना चाहता है। लेकिन मंत्री जी के पास शायद अभी वक्त नहीं है। इस वजह से ई-टॉयलेट अभी तक मंत्री के इंतजार में हैं। वहीं शौचालयों के शुरू न होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


शहर के पांच जगह पर सार्वजनिक ई-टॉयलेट बनाए गए हैं। इससे सैलानियों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलनी थी। नगर निगम ने इन पांच नए ई-टॉयलेटों को स्थापित करने के लिए सालभर का समय लगा दिया है। नवबहार, आईजीएमसी, उपायुक्त कार्यालय, आईएसबीटी और कालीबाड़ी के पास यह ई-टॉयलेट स्थापित किए जा चुके हैं। पहले महीनों तक पानी, बिजली और सीवरेज के कनेक्शन के कारण इन ई-टायलेटों का कार्य अधर में लटका रहा।
विज्ञापन


जुलाई में इन ई-टॉयलेटों को बिजली, पानी और सीवरेज से जोड़ा गया। बावजूद अभी तक ई-टॉयलेटों को आम लोगों को लिए नहीं खोला गया है। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि जुलाई में मंत्री इन ई-टॉयलेटों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान ई-टॉयलेट स्थापित करने वाले कंपनी के कर्मचारी रात के समय भी टॉयलेट के अधूरे कार्य को पूरा करने में लगे थे। लेकिन इसके बावजूद इन ई-टॉयलेट को शुरू नहीं किया गया। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह खोल देंगे ई टॉयलेट
अगले सप्ताह तक शहर के पांचों ई-टॉयलेटों को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए हर तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। - पंकज रॉय, आयुक्त नगर निगम


शहर में चल रहे 116 शौचालय
मौजूदा समय में नगर निगम शहर में करीब 116 शौचालय चला रहा है। लेकिन इन शौचालयों के रख रखाव की स्थिति ठीक न होने से राजधानी शिमला आ रहे सैलानियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed