फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मालरोड पर मुख्यमंत्री खबर

अचानक मालरोड टहलने पहुंच गए सीएम, सेल्फी लेने को मच गई होड़

Mon, 16 Jul 2018 12:08 PM IST
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
मालरोड पर मुख्यमंत्री खबर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार की शाम अचानक मालरोड पर टहलने पहुंच गए। सीएम को अपने बीच देख लोगों की भीड़, खासकर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। मुख्यमंत्री ने सेल्फी लेने वालों को समय दिया। साथ ही बोले, ‘लोग हमारे साथ सेल्फी लेते हैं। हमसे नजदीक से मिलते हैं। यह हमारी बड़ी पूंजी है।’ मालरोड पर टहलते उन्होंने अपनी पुरानी यादें भी ताजा कीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार की शाम ठीक 5:55 पर मालरोड स्थित लाल एंड संस के सामने गाड़ी से उतरे और टहलते हुए लिफ्ट के सामने पहुंच गए। यहां सिरमौरी प्रैम संचालकों से हालचाल पूछा और फिर सलाह देते हुए कहा ‘टूरिस्ट हमारे अतिथि हैं, आप इनका ख्याल रखा करो’। इसके बाद मुख्यमंत्री पत्नी डॉ. साधना ठाकुर और भाजपा नेताओं के साथ शेरे पंजाब की ओर आगे बढ़े।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा ‘मैने देखा की मौसम अच्छा है, सोचा था मालरोड पर ज्यादा भीड़ नहीं होगी, यहां तो बहुत भीड़ है। मालरोड पर आकर लोगों से मिलना अच्छा लगता है। इसके बाद मुख्यमंत्री खादी आश्रम से आगे मनचंदा की दुकान के सामने से गुजरते हुए बोले, ‘यहां एक अखबार का दफ्तर हुआ करता था’। गेयटी थियेटर के बगल से मालरोड जाने वाली सीढ़ियों के पास खाली जगह देख कर मुख्यमंत्री ने पूछा, यहां क्या चल रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के दिनों से पसंद है आलू-गोभी वाला पुलाव

मालरोड पर मुख्यमंत्री खबर

पुलिस कंट्रोल रूम के पास सड़क के गड्ढे भरने को हो रही टारिंग पर मुख्यमंत्री ने हैरानी जताते हुए पूछा ‘ये कैसी टारिंग हो रही है, ये समतल क्यों नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री स्कैंडल प्वाइंट पहुंचे और लोगों से बातचीत की।

उनके साथ ओएसडी महेंद्र धर्माणी, संगठन महामंत्री पवन राणा, निजी सचिव विनय कुमार, मीडिया प्रभारी करण नंदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 7:10 बजे मुख्यमंत्री आशियाना से बाहर निकले और इंतजार कर रहे लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई। 7:25 पर मुख्यमंत्री वापिस लिफ्ट पहुंचे और ओक ओवर की ओर निकल गए।

मालरोड पर टहलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने रिज पर आशियाना रेस्टोरेंट में चाय-पकौड़े का जायका लिया। शाम करीब 6:40 बजे रेस्टोरेंट में दाखिल हुए मुख्यमंत्री के साथ मौजूद उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने कहा ‘इन्हें आलू-गोभी से बना पुलाव मक्खन के साथ बहुत पसंद है। उनकी यह पसंद कॉलेज के दिनों से है।’

मैडम, मोबाइल को सेल्फी मोड पर तो लाओ- मालरोड पर टहल रही हमीरपुर की बिंदु ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की गुजारिश की। मुख्यमंत्री ने तुरंत हामी भर दी। जल्दबाजी में बिंदु फ्रंट कैमरा ऑन किए बिना ही सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी तो मुख्यमंत्री ने कहा ‘पहले मोबाइल को सेल्फी मोड पर तो डालो’ इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला के साथ सेल्फी खिंचवाई।

नशे पर पंजाब की तरह कानून बनाएगा हिमाचल

मालरोड पर मुख्यमंत्री खबर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी नशे और तस्करों पर नकेल कसने के लिए सरकार कड़ा कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि सख्त कानून पर विचार करने पुलिस को कहा गया है। साथ ही नशे के खिलाफ एक्शन मोड में आने की हिदायतें जारी की गई हैं।

रविवार को मालरोड पर घूमने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर कर रहे थे। बता दें कि बीते दिनों ही पंजाब सरकार ने केंद्र को मादक पदार्थों के तस्करों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की है। 

सीएम ने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ पहले ही कड़े कानून हैं, लेकिन मौजूदा दौर में कानूनों को और अधिक सख्त करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसे पंजाब की तर्ज पर सख्त करने पर विचार चल रहा है। सरकार नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाने की भी योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन माह के भीतर केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन का काम शुरू करने का प्रयास है। कांग्रेस प्रभारी के चारों लोकसभा सीटें जीतने के दावे पर सीएम ने कहा कि रजनी पाटिल हमारी मेहमान हैं। यहां का मौसम बहुत अच्छा है, वह आई हैं तो यहां घूम फिर लें।

रहा सवाल चार सीटें जीतने का तो इस बार भी भाजपा के ही खाते में आएंगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन महामंत्री पवन राणा ने भी मुलाकात की।

पंजाब सरकार ने केंद्र को मादक पदार्थों के तस्करों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की है। नशे के चलते पंजाब में कई युवकों की जानें जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्र को औपचारिक रूप से यह सिफारिश करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed