फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश शर्मा

शिमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश शर्मा

Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
शिमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश शर्मा
शिमला। शिमला बार एसोसिएशन के वीरवार को हुए चुनाव में राकेश शर्मा अध्यक्ष चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर रीता ठाकुर और सचिव पद पर राहुल कश्यप चुने गए हैं। चुनाव बीआर वर्मा, नरेश कुमार गुप्ता और स्वर्ण देव की देखरेख में हुए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में सुशील कुमार चुनाव पूर्व ही निर्विरोध सह सचिव चुन लिए गए हैं। बीआर वर्मा ने बताया कि चुनाव में 572 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इनमें अध्यक्ष पद पर उतरे दो उम्मीदवारों में राकेश शर्मा को 286 जबकि पंकज चौहान को 281 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही रीता ठाकुर को 224, मोहन सिंह वर्मा को 135 जबकि दूसरे स्थान पर रहे विरेंद्र शर्मा को 213 मत मिले। सचिव पद पर मैदान में उतरे अरूण कुमार सहगल को 230 जबकि राहुल कश्यप 345 मत लेकर विजयी रही। इस चुनाव में सह सचिव के पद पर पहले ही सुशील कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया था। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। इसके बाद चार से पांच बजे के बीच मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए मतों की गणना दो से तीन बार करनी पड़ी। शाम पांच बजे नतीजे घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed