फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नगर निगम बजट स्टोरी 02

बजट में एक भी नई योजना नहीं दे सका नगर निगम

Tue, 27 Feb 2018 09:42 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम बजट स्टोरी 02

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम ने वर्ष 2018-19 के बजट में शहर में सालों से चल रही पुरानी योजनाएं और प्रोजेक्ट ही गिनवा दिए। हैरत की बात यह रही कि नगर निगम शहर के लिए एक भी नई स्कीम की घोषणा नहीं कर सका। बजट भाषण के दौरान मेयर ने कोल डैम से शिमला को पानी की स्कीम को दिसंबर 2018 में स्वीकृति मिलने का अनुमान जताया। इस प्रोजेक्ट पर बीते पांच सालों से काम चल रहा है। शहर के 25 वार्डों में वाटर एटीएम स्थापित करने का ऐलान किया। पिछले साल के बजट में माकपा ने भी यह ऐलान किया था लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ। संजौली और टूटु में 24 घंटे सातों दिन पानी की सप्लाई के पायलट प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया, यह प्रोजेक्ट पर भी पिछले तीन सालों से काम चल रहा है। मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी करने और नए साफ्टवेयर का ऐलान किया गया यह प्रोजेक्ट पिछले छह सालों से लंबित पड़ा है। शहर के कुछ वार्डों में सीवरेज लाइनों के विस्तार का ऐलान किया गया यह दावे भी पिछले कई सालों से हो रहे हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के रखरखाव और अपग्रेड करने की बात कही गई यह दावे तब से हो रहे हैं जब शिमला में पीलिया फैसने से दर्जनों लोगों की जाने चली गई थीं।
शहर में जिन शौचालयों की नगर निगम मरम्मत करवा चुका है, जहां रेन शेल्टर और खेल मैदान या बास्केट बॉल कोर्ट बने हैं उसका भी बजट में हवाला दिया गया। शहर में बन रहे पार्काें, सामुदायिक भवनों, हाई मास्ट लाइटों का भी बजट में जिक्र किया गया। स्ट्रीट वेंडर पालिसी लागू करने का राग भी एक बार फिर नगर निगम के बजट में अलापा गया।
विज्ञापन


500 नए स्ट्रीट लाइट प्वाइंट लगाने पर खर्च होंगे डेढ़ करोड़
बजट में घोषणा की गई है कि अगले वित्त वर्ष में शहर में 500 नए स्ट्रीट लाइट प्वाइंट लगाए जाएंगे इसके लिए 1.5 करोड़ का प्रावधान भी बजट में किया गया है। इसके अतिरिक्त 12 करोड़ की लागत से 2018-19 में शहर भर में 22 स्थानों पर 835 वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। अमृत मिशन के तहत 47 लाख की लागत से ढिंगू धार और एसडीए कांप्लेक्स में पार्क बनेंगे। आईजीएमसी से संजौली तक कवर्ड पाथ बनाया जाएगा। होटल हाली डे होम से बाईपास तक लिंक रोड निर्माण पर एक करोड़ खर्च होंगे। अमृत मिशन के तहत 2.15 करोड़ से खलीनी, टूटीकंडी और सेंट एडवर्ड नजदीक लीलाधर शॉप फुट ओवर ब्रिज बनेंगे। 174 लाख की लागत से ताराहाल स्कूल और संजौली कालेज हॉस्टल के पास पीडब्ल्यूडी के सहयोग से फुट ओवर ब्रिज बनेंगे। 12 लाख की लागत से डाउनडेल और जीवणू कॉलोनी परिमहल में शौचालय बनेंगे। 15 किलोमीटर टारिंग पर 4.88 करोड़ खर्च होंगे। सभी वार्डों में लिंक रोड, एंबुलेंस रोड बनाने के लिए 2.25 करोड़ खर्च होंगे। सड़कों और रास्तों के रखरखाव के लिए 2 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा मैहली जुनगा सड़क पर मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स करीब 3 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का दावा 2018-19 में पूरे होंगे बड़े प्रोजेक्ट
मेयर कुसुम सदरेट ने बजट भाषण में दावा किया कि लिफ्ट के पास बेकरी बिल्डिंग के स्थान पर बन रहे आजीविका भवन का निर्माणकार्य आगामी वित्त वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। संजौली, छोटा शिमला, विकास नगर और लिफ्ट के पास बन रही मल्टीस्टोरी पार्किंगों का निर्माणकार्य भी अगले वित्त वर्ष में पूरा करने का दावा किया गया। राजीव आवास योजना के तहत कृष्णानगर और आशियाना-2 योजना में आवासों के निर्माण का प्रोजेक्ट पूरा करने का भी एलान किया गया। एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से चल रहे प्रोजेक्टों को पूरा करने और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 2906 करोड़ के प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने का भी एलान किया गया।


मेयर ने 1 घंटे 40 मिनट में सीट पर बैठकर पढ़ा बजट भाषण
नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट ने अपना पहला बजट भाषण 1 घंटे 40 मिनट में पूरा किया। मेयर ने बजट भाषण अपनी सीट पर बैठ कर ही पढ़ा। 11:20 पर भाषण शुरू किया और ठीक एक बजे पूरा किया। हालांकि बजट भाषण के दौरान 12:43 बजे मेयर बीच में रुक गईं और पानी पीया। मेयर लगातार बोलते हुए थक गईं थी इसलिए बोलीं ‘पूरा पढ़ लूं या रेस्ट कर लूं’ पार्षदों ने कहा मैडम आप रेस्ट कर लो, डिप्टी मेयर भाषण पूरा कर लेंगे। यह सुनते ही मेयर बोलीं, ‘चलो पहले पूरा ही पढ़ लेते हैं’।

- राष्ट्रगीत से शुरूआत, राष्ट्रगान पर समापन
सोमवार को नगर निगम का बजट सत्र राष्ट्रगीत से शुरू हुआ और राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। निगम के एक अधिकारी ने अपने मोबाइल पर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की धुन बजाई। हालांकि राष्ट्रगीत आधे में ही बंद कर दिया गया और राष्ट्रगान की धुन भी शुरूआत से नहीं बज पाई।

- भगवा थैले में लेकर आए बजट
नगर निगम का पहला बजट पेश करने के लिए मेयर कुसुम सदरेट और डिप्टी मेयर राकेश कुमार शर्मा भगवा थैले लेकर पहुंचे। बजट ठीक 11 बजे शुरू होना था लेकिन मेयर, डिप्टी मेयर करीब पंद्रह मिनट देरी से बचत भवन पहुंचे।


- कैसा रहा दुबई, भूटान का ट्रिप
बजट सत्र शुरू होने से पहले बचत भवन पहुंचे नगर निगम के पार्षद दुबई और भूटान ट्रिप पर चर्चा करते दिखे। नगर निगम के कुछ पार्षद फैमिली ट्रिप पर दुबई और भूटान गए थे। कुछ पार्षद बजट सत्र शुरू होने के पौना घंटा देरी से भी बचत भवन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed