फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ठगी

ठगी

Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
ठगी
बैंक कर्मचारी बनकर महिला
विज्ञापन

ने खाते से उड़ाए 20 हजार
बघेरी सीमेंट प्लांट में कार्यरत युवक बना शिकार
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
बैंक कर्मचारी बनकर एक महिला ने आनलाइन बैंकिंग के जरिये एक युवक के खाते से बीस हजार उड़ा लिए। ठगी का शिकार हुआ युवक बघेरी स्थित सीमेंट प्लांट में कार्यरत है। महिला उससे बैंक कर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछताछ करती रही और बाद में उसे बातों में उलझाकर रखते हुए कार्ड से पैसे निकाल लिए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में राजेश कुमार पुत्र हरिराम निवासी गांव खुडपट डाकघर भरवाना तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने बताया कि वह अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट बघेरी में लेखाकार पद पर कार्यरत है। ौर उसे उसकेे मोबाइल पर एक महिला का फोन आया जिसने इससे एसबीआई क्रेडिट कार्ड का नंबर और वैलिडिटी के बारे में जानकारियां मांगनी शुरू कीं। इसे बातों में उलझाए रखा और इसके कार्ड से 20 हजार रुपये निकाल लिए। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वह इस तरह के किसी भी फोन कॉल के झांसे में न आएं और न ही अपने कार्ड और बैंक की डिटेल किस को दें। ऐसे फोन आने की स्थिति में पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed