{"_id":"5a58ee1c4f1c1ba73f8b471c","slug":"91515777564-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेयटी में शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी में शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नितेश को 25 हजार, तनु को 15 हजार का नकद पुरस्कार
एबीवीपी ने गेयटी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नवाजे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत इकाई ने शुक्रवार गेयटी थियेटर में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह करवाया। शिक्षा मंत्री और सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि शरीक हुए। धर्मशाला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र नितेश कुमार ने 25,000 का पहला नकद पुरस्कार प्राप्त किया। इससे पहले समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। म्यूजिकल ग्रुप ने भी प्रस्तुति दी। नाटी की प्रस्तुति भी दी गई। रंगकर्मी और निर्देशक मुनीष शर्मा के निर्देशन में जाति प्रथा पर नाटक की प्रस्तुति दी गई।
यूनिवर्सल मॉडल स्कूल कनैड़ की छात्रा तनु चौधरी ने 15,000 का दूसरा, सुपर मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र विशाल शर्मा को तीसरे स्थान पर रहने के लिए 11,000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिवांगी शर्मा, आरुषि पठानिया, सिमरन, हर्षा ठाकुर, लवीश ठाकुर को पांच-पांच हजार के नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इनमें जिला स्तर पर प्रथम रहने पर रवि ठाकुर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल को पहला, अमितांश ठाकुर चैप्सली को दूसरा, लवीश वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा ने तीसरा पुरस्कार पाया। जिला स्तर पर भी पांच सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को क्रमश: 5000, 3000 और 2000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। रूप दत्त समरहिल स्कूल, साहिल ठाकुर माउंट शिवालिक, हिमांशु माउंट शिवालिक, चेष्ठा और लता मशोबरा स्कूल को एक-एक हजार के नकद पुरस्कार देकर शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान बतौर मुख्य वक्ता शरीक हुए। अध्यक्षता आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ललित चंद्रकात ने की। एबीवीपी के इस सम्मान समारोह में एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर, प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आशीष सिक्टा, एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास, प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर मौजूद रहे।