फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दांतों के सड़न रोग की चपेट में स्कूली विद्यार्थी

दांतों के सड़न रोग की चपेट में स्कूली विद्यार्थी

Mon, 24 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दांतों के सड़न रोग की चपेट में स्कूली विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। दंत क्षय रोग (दांतों में सड़न) की चपेट में राजधानी के स्कूली बच्चे आ रहे हैं। 6 से 12 साल के बच्चों में यह रोग अधिक पाया जा रहा है। डेंटल डॉक्टरों की मानें तो जंक फूड, चॉकलेट और टॉफियों से बच्चों में दांत के रोग ज्यादा फैल रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक देखा जाए तो 100 में से 80 बच्चाें में यह रोग पाया जाता है। जबकि 75 फीसदी सरकारी स्कूल के बच्चों में भी यह रोग है।
उधर, डेंटल के पेरियो विभाग का कहना है कि बच्चों में दांतों की सड़न की समस्या अधिक है। रोजाना दस से बारह बच्चे उपचार के लिए अस्पताल आ रहे हैं। बच्चों को ब्रश करने की सही तकनीक की जानकारी न होना और बार-बार मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन से यह समस्या बढ़ती जा रही है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पहले की अपेक्षा इस रोग में काफी कमी आई है।, लेकिन लंबे के समय के लिए इस रोग को दूर करना है तो बच्चों को हेल्थ प्रोग्राम के प्रति जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

डॉक्टरों की मानें तो बच्चों में दूध के दांत आने के बाद यह समस्या शुरू हो जाती है। अगर बच्चा मीठे पदार्थों का सेवन शुरू कर दे तो तीन साल के बच्चों में यह समस्या शुरू हो जाती है। वहीं बारह साल तक ही बच्चों के दूध के दांत होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान दांत सड़ जाए तो कोई चिंता नहीं होती है। बारह साल के बाद जब बच्चों के नए दांत आते हैं तो यह पक्के दांत होते हैं। ऐसे में इसके बाद दांतों में यह रोग हो जाए तो यह जीवन भर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed