फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोप-वे को केंद्र की अप्रूवल

धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोप-वे को केंद्र की अप्रूवल

Mon, 12 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोप-वे को केंद्र की अप्रूवल
धर्मशाला। बहुप्रतीक्षित धर्मशाला-मैकलोडगंज रोप-वे को केंद्र सरकार की अप्रूवल मिल गई है। इससे भविष्य में पर्यटन को और पंख लगेंगे। जल्द ही इस महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं वन विभाग भी रोप-वे की जद में आने वाले पेड़ों पर हैमर लगाने का कार्य शुरू करेगा, ताकि वन निगम को रोप-वे की भेंट चढ़ने वाले पेड़ों को काटने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डीएफओ धर्मशाला प्रवीण ठाकुर की मानें तो धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोप-वे को केंद्र सरकार की ओर से फाइनल अप्रूवल दे दी है। अब रोप-वे निर्माण के चलते कटने वाले पेड़ों को काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्य वन निगम के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम के पेड़ों को कटवाने के बाद संबंधित निर्माण कंपनी रोप-वे का कार्य शुरू कर सकती है। वन निगम द्वारा पेड़ कटवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और पेड़ों को काटने में कुछ समय लग सकता है। डीएफओ के अनुसार धर्मशाला-मैकलोडगंज रोप-वे के निर्धारित रूट पर 498 पेड़ काटने के लिए चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास था कि कम से पेड़ कटें, जिसके चलते कई जगहों पर रोप-वे रूट को बदला गया है।
विज्ञापन



144.9 करोड़ की है परियोजना
धर्मशाला-मैकलोडगंज रोप-वे 144.9 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना है। करीब दो किलोमीटर तक बनने वाले इस रोप-वे का शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनवरी 2016 में किया था। तब से लेकर इस प्रोजेक्ट की फाइल कार्यालयों के चक्कर ही काटरही है। अब केंद्र सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed