{"_id":"5b83ece842c792464f4971ea","slug":"90-hotels-of-kullu-and-manali-were-found-illegal-in-the-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जांच में कुल्लू, मनाली के 90 होटल पाए गए अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में कुल्लू, मनाली के 90 होटल पाए गए अवैध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर शुरू हुई कुल्लू-मनाली के 606 होटलों की जांच पूरी हो गई है। इसमें 90 होटल अवैध पाए गए हैं। ये होटल वन भूमि पर हैं और बिना अनुमति के चल रहे हैं। करीब 200 होटलों में भी कई खामियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
तीन कमेटियों के निरीक्षण के बाद अब संबंधित विभाग एक संयुक्त रिपोर्ट बना रहे हैं। यह रिपोर्ट नौ सितंबर को सरकार के माध्यम से एनजीटी दिल्ली को सौंपी जाएगी। सबकी नजरें इसी सुनवाई पर टिकी हैं। बता दें कि जांच में लेटलतीफी के चलते ट्रिब्यूनल फटकार भी लगा चुका है।
विज्ञापन
एनजीटी ने पिछली सुुनवाई में कुल्लू-मनाली के सभी होटलों की निशानदेही कर इसकी जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। एक होटल की जांच करने में कमेटी को एक दिन का समय लग रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में पंजीकृत सभी 854 होटल व होमस्टे की जांचकर इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया। समय कम होने के चलते प्रदेश सरकार ने दो जगह तीन जांच टीमों का गठन किया और रोजाना 20 होटलों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
606 होटलों की जांच पूरी
तीनों टीमों ने पुलिस के कड़े पहरे में जांच तेज करते हुए 606 होटलों की जांच पूरी कर ली। सूची में 127 होटल आनी, बंजार, मणिकर्ण घाटी के पाए गए जो एनजीटी के दायरे में नहीं थे।
कई होटलों के पास 5 से 10 कमरे चलाने की अनुमति है और मौके पर 15 से 22 तक कमरे पाए गए। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि नौ सितंबर को एनजीटी का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
- कुल्लू-मनाली के 606 होटलों की जांच पूरी कर दी है। एनजीटी में सौंपने से पहले एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इससे पहले 121 होटलों की जांच रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जा चुकी है।
- अक्षय सूद, एडीएम कुल्लू
कई होटलों के पास 5 से 10 कमरे चलाने की अनुमति है और मौके पर 15 से 22 तक कमरे पाए गए। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि नौ सितंबर को एनजीटी का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
- कुल्लू-मनाली के 606 होटलों की जांच पूरी कर दी है। एनजीटी में सौंपने से पहले एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इससे पहले 121 होटलों की जांच रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जा चुकी है।
- अक्षय सूद, एडीएम कुल्लू