{"_id":"5c2b162bbdec22571463dcea","slug":"90-girl-students-write-letter-to-chief-justice-himachal-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 छात्राओं का सीजे को पत्र, हॉस्टल के खाने से अनीमिया का शिकर हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 छात्राओं का सीजे को पत्र, हॉस्टल के खाने से अनीमिया का शिकर हुईं
Tue, 01 Jan 2019 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट ने डिग्री कालेज घुमारवीं के छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं एवं स्वस्थ वातावरण के अभाव के दृष्टिगत प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत व न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने 90 छात्राओं द्वारा मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका मानते हुए उपरोक्त आदेश पारित किये।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद राजकीय डिग्री कॉलेज घुमारवीं के छात्रावास की लड़कियों ने मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र के माध्यम से होस्टल की दुर्दशा के बारे में बताया है । उनका कहना है कि इनमें अधिकतर लड़कियां गरीब परिवार से हैं । इनमें चार दृष्टिहीन छात्राएं भी हैं। यहां अपौष्टिक भोजन के कारण अधिकतर छात्राएं अनिमिया के शिकार हो गई हैं।
विज्ञापन
हॉस्टल के शौचालय बाथरूम के डाउन पाइप टूटे होने के कारण आसपास गंदगी का आलम बना रहता है। पत्र के अनुसार कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रावास में लड़कियों को गुणवत्ता वाला भोजन भी मुहैया नही करवाया जा रहा है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि छात्रावास कैंटीन में काम करने वाले कुछ लड़के कॉलेज के ही छात्रों के साथ मिलकर उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
पत्र के अनुसार हॉस्टल में इन डोर गेम्स के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है ।सर्दियों में हीटिंग सिस्टम का कोई प्रबंध नही है। पुस्तकालय भी 5 बजे बजे बंद हो जाता है जिसके कारण उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही है। मामले पर सुनवाई 7 जनवरी को होगी।