फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   85 school children from outside states surrounded by forest fire in Sirmaur Himachal

Sirmaur Fire: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में जंगल की आग से घिरे बाहरी राज्यों के 85 स्कूली बच्चे, ऐसे बची जान

Fri, 03 May 2024 11:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 May 2024 11:21 PM IST
सार

हिमाचल के जिला सिरमौर में देश शाम एक स्कूल में शिविर में भाग लेने आए चंडीगढ़ के करीब 85 बच्चे जंगल की आग में घिर गए। ऐसे में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है जिस जगह आग लगी थी, वह निजी स्कूल की ही जमीन है। बताया जा रहा है कि आग सिगरेट के कारण लगी।
 

विज्ञापन
85 school children from outside states surrounded by forest fire in Sirmaur Himachal
जंगल में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शुक्रवार देश शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक स्कूल में शिविर में भाग लेने आए चंडीगढ़ के करीब 85 बच्चे जंगल की आग में घिर गए। इस दौरान जैसे ही सूचना प्रशासन को मिली, दमकल दस्तों के साथ पुलिस व प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बच्चों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है जिस जगह आग लगी थी, वह निजी स्कूल की ही जमीन है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है इस वजह से लगी आग
जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के बागथन गांव स्थित प्लेनम स्कूल में चंडीगढ़ से स्कूली बच्चे शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार देर शाम अचानक यहां जंगल में आग लग गई, जिसके बाद आग स्कूल के आसपास फैल गई। इसके बाद देर शाम चंडीगढ़ से एक अभिभावक ने सिरमौर जिला प्रशासन को संदेश भेजा। उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा और मुख्य वन संरक्षक बसंत किरण तुरंत हरकत में आए और संबंधित क्षेत्र में टीमों को सूचित किया। इसके बाद दमकल दस्तों, वन विभाग और पुलिस की टीमों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग सिगरेट के कारण लगी। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


क्या बोले उपायुक्त सिरमौर?
बागथन में शिविर में भाग लेने आए करीब 85 बच्चों के आग में फंस जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीमों ने आग पर काबू पाया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं- सुमित खिमटा, उपायुक्त सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed