टैक्स चोरी करने पर तीन व्यापारियों को 85 लाख जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के ट्रांजीशन पीरियड में टैक्स देना बंद कर चुके तीन व्यापारियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने करीब 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें धर्मशाला के एक होटल व्यवसायी को 25 लाख 73 हजार, मैकलोडगंज के बेकरी संचालक को 31 लाख 37 हजार रुपये और मंडी की एक सिक्योरिटी एजेंसी को 27 लाख 87 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
लंबे समय से इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने आबकारी एवं कराधान विभाग को टैक्स देना बंद कर दिया था। ऐसे में विभाग ने इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का डाटा चेक किया, तो टैक्स चोरी का मामला सामने आया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में जीएसटी लागू होने के बाद ट्रांजीशन पीरियड में कई व्यापारियों ने टैक्स देना बंद कर दिया है। इससे जहां सरकारी खजाने को चपत लग रही है। वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खासा लाभ हो रहा है।
क्या है ट्रांजीशन पीरियड
उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर पालमपुर हिमेश शर्मा ने बताया कि तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठान लंबे समय से विभाग को टैक्स नहीं दे रहे थे। ऐसे में इन प्रतिष्ठानों को 84 लाख 97 हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया है।
कई व्यापारियों ने टैक्स देना बंद कर दिया है। ऐसे व्यापारियों पर विभाग नजर रखे हुए है। ऐसे व्यापारियों का डाटा चेक किया जा रहा है। जुलाई 2017 से देश में जीएसटी लागू किया गया है। टैक्स की इस नई प्रणाली को समझने के लिए ट्रांजीशन पीरियड लागू किया गया है। इस बीच व्यापारी जीएसटी को समझेंगे।