{"_id":"642eec895b3d34fa130d7a06","slug":"82-crore-released-for-development-works-in-himachal-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल में विकास कार्यों के लिए 82 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल में विकास कार्यों के लिए 82 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी
Thu, 06 Apr 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Apr 2023 09:30 PM IST
सार
विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत 34.29 करोड़, विकास में जन सहयोग के लिए 12.37 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के अंतर्गत 2.20 करोड़ और प्रदेश के 10 जिलों के लिए क्षेत्रीय विकेंद्रीकृत योजना के तहत 26.19 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार ने प्रदेश में विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए करीब 82 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इसमें विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत 34.29 करोड़, विकास में जन सहयोग के लिए 12.37 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के अंतर्गत 2.20 करोड़ और प्रदेश के 10 जिलों के लिए क्षेत्रीय विकेंद्रीकृत योजना के तहत 26.19 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
किन्नौर, लाहौल-स्पीति, पांगी और भरमौर के जनजातीय क्षेत्रों को विधायक विकास निधि के तहत 5.62 करोड़ और विकास में जन सहयोग कार्यक्रम में 2.07 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2023-24 के बजट में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि बढ़ाकर 2.10 करोड़ रुपये करने की घोषणा की है और उसी के अनुसार पहली किस्त जारी की है।
विज्ञापन
बजट में विधायकों की ऐच्छिक निधि को भी बढ़ाकर 13 लाख किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश खराब वित्तीय हालात से गुजर रहा है और वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए समुचित उपाय कर रही है। सरकार ने विकास के लिए इस वित्त वर्ष 10 हजार करोड़ रुपये व्यय करने का लक्ष्य रखा है, जिससे प्रदेश की आर्थिकी में धन का प्रवाह बढ़ेगा।
विज्ञापन