फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   81,800 saplings will be planted in rural areas: Vikramaditya

ग्रामीण क्षेत्रों में रोपे जाएंगे 81,800 पौधे : विक्रमादित्य

Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
81,800 saplings will be planted in rural areas: Vikramaditya
शिमला। राजधानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपे जाएंगे। यह जानकारी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शामलाघाट में वन महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ पर दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए स्थानीय लोगों, जन प्रतिनिधियों, संस्थाओं तथा महिला एवं युवक मंडलों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बेहड़ा का पौधा रोपा। इससे पहले पूर्व प्रधान शामलाघाट एवं ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष निर्मला वर्मा की उपस्थिति में कटेड़ गांव के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात कर कटेड गांव के लिए वर्ष 1985 में जन सहयोग से बनी 2 किलोमीटर की सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करके पक्का और चौड़ा करने का आग्रह किया। विक्रमादित्य ने सड़क की मरम्मत के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक चिरंजीलाल कश्यप, सोहन लाल, वन मंडल अधिकारी ग्रामीण मंडल दिव्याना, एआरओ टुटू अंशुल नेगी, बीओ दिवाकर शर्मा, मनीष दीवान और संदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article