फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नगर निगम

नगर निगम के लेटलतीफ कर्मचारियों पर सरकार हुई सख्त

Fri, 26 Apr 2019 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
फाइल फोटो

नगर निगम कार्यालय में देरी से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर अब सरकार भी सख्त हो गई है। निगम प्रशासन को इस पर लगाम लगाने को कहा है। सवाल उठने के बाद वीरवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत जारी की है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने साफ कहा है कि अगर भविष्य में कर्मचारी सुबह समय पर ड्यूटी नहीं आए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिन के समय मॉलरोड पर घूमने वालों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं विभागाध्यक्ष की अनुमति के बाद ही दफ्तर छोड़ सकेंगे।

विज्ञापन

नगर निगम

मामले पर वीरवार सुबह ही निगम आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्ष की बैठक बुलाई थी। मुद्दे पर चर्चा की। आयुक्त लेट लतीफ कर्मचारियों को लेकर आ रही शिकायतों से नाराज थे। बैठक में विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह तय करें कि सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर आए।

हालांकि कुछ कर्मचारियों ने अपनी लेट लतीफी के कई बहाने भी बताएं। साथ ही सुबह देरी से दफ्तर आने के कारण हो रही फजीहत का ठीकरा मीडिया पर ही छोड़ दिया, कहा की शाखाओं में मीडिया के आने पर पाबंदी लगाई जाए।

नगर निगम
फाइल फोटो

हालांकि प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है, कि सुबह देरी से दफ्तर आना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को हुए नगर निगम के मासिक सदन में भी कुछ पार्षदों ने कर्मचारियों के सुबह देरी से ड्यूटी पर आने पर सवाल खड़े किए थे।

एक ओर निगम आयुक्त रविवार को भी ड्यूटी पर आते हैं, तो दूसरी ओर कई कर्मचारी वर्किंग डे में भी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed