{"_id":"5ca4ed91bdec224e4c203cdb","slug":"81554312593-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू परिसर में छात्र संगठन के बैज लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू परिसर में छात्र संगठन के बैज लगाने पर हंगामा
Thu, 04 Apr 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
बालूगंज थाना पहुंचे कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
पोर्टर हिल और विवि छात्रावासों में 24 और 25 मार्च को हुई हिंसक झड़पों के बाद एकबार फिर बुधवार को एचपीयू परिसर में माहौल कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। छात्र गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद 26 मार्च को परिसर में बैज लगाने और धरने प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन बुधवार को एसएफआई के कार्यकर्ता परिसर में संगठन के बैज लगाकर पहुंच गए। इस पर सुबह करीब सवा दस बजे विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चौहान ने आर्ट्स ब्लॉक के बाहर बैज धारक छात्रों को बैज उतारने कहा और उनसे नाम पता पूछा। इस पर छात्रों ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसएफआई के राज्य अध्यक्ष विक्रम कायथ और सुरक्षा अधिकारी के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई। घटना को लेकर सुरक्षा अधिकारी ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकाने की शिकायत दर्ज करवा दी। इस पर पुलिस ने विक्रम कायथ को थाना बालुगंज पहुंचाया तथा इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर एसएफआई के कार्यकर्ता भी पुलिस के वाहन में सवार होकर बालुगंज थाना जा पहुंचे। यहां इन कायकर्ताओं ने विक्रम की गिरफ्तारी का विरोध किया।
विज्ञापन
17 छात्रों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
परिसर में बैज लगाकर आए एसएफआई के 17 छात्र-छात्राओं का नाम-पता और कक्षाओं का ब्यौरा विवि प्रशासन ने जुटा लिया है। अब प्रतिबंध के बावजूद बैज लगाकर आदेशों की अनदेखी करने पर इन सभी छात्र कार्यकर्ताओं को विभागीय चेयरमैन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें इन छात्रों को दस दिनों के भीतर अपना पक्ष रखना होगा। इसके बाद विवि प्रशासन इन कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद छात्रों ने लगाए बैच : चौहान
मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चौहान ने माना कि एसएफआई के कार्यकर्ता मनाही के बावजूद परिसर में बैज लगाकर पहुंचे थे। वहीं उनके प्रदेशाध्यक्ष ने उनके साथ बहसबाजी की और काम में बाधा पहुंचाने का कार्य किया। इसके चलते पुलिस थाना बालुगंज में उनकी ओर से शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि विवि के आदेशों के मुताबिक परिसर में बैज लगाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।