फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मैहली-शोघी सड़क तीन दिन बाद बहाल

मैहली-शोघी सड़क पर तीन दिन बाद यातायात बहाल

Sat, 29 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
मैहली-शोघी सड़क तीन दिन बाद बहाल

मैैहली-शोघी बाईपास सड़क पर गाड़ियाें की आवाजाही शुरू हो गई है। मैहली से करीब दो सौ मीटर आगे आईटी भवन के पास पहाड़ी दरकने से इस सड़क पर तीन दिन से यातायात ठप था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूरों ने सुबह करीब चार बजे रोड को खोल दिया। मंगलवार रात करीब नौ बजे पहाड़ी दरकने से सड़क पर काफी मात्रा में मलबा आ गया।

विज्ञापन


इससे सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। सड़क बंद होने से बड़ागांव, होरी, शायर और ब्यूलिया के अलावा अन्य क्षेत्रों का शहर से संपर्क कट गया। इस कारण इन क्षेत्रों से रोजाना राजधानी आने वाले स्कूली, कॉलेज छात्रों के अलावा सरकारी और निजी क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों कोे परेशानी झेलनी पड़ी थी। लोनिवि के सहायक अभियंता गुरुमेल सिंह ने बताया कि गाड़ियों के लिए सड़क को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed