{"_id":"61bccb37875ab52ef8482995","slug":"80-percentage-acuupancy-in-shimla-hotel-shimla-city-news-sml393776055","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस से पहले वीकेंड के लिए होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपैंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस से पहले वीकेंड के लिए होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपैंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा के होटल और होम स्टे भी एडवांस बुक
क्रॉसर
बर्फबारी के पूर्वानुमान से शिमला में बढ़े सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस से पहले वीकेंड के लिए शिमला के होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी हो गई है। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा के होटल और होम स्टे भी एडवांस बुक हो गए हैं।
बर्फ के दीदार के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को भी भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। सैलानियों ने शिमला से छराबड़ा, कुफरी और नारकंडा का रुख किया। ढली से छराबड़ा की ओर हसनवैली के पास पूरे दिन सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों ने यहां एशिया के सबसे घने जंगल के साथ फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। छराबड़ा, कुफरी, फागू और नारकंडा में सैलानियों ने बर्फ में अठखेलियों का आनंद लिया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सैलानियों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। मालरोड पर देर शाम तक सैलानी चहलकदमी करते दिखे।
वीकेंड पर 80 फीसदी ऑक्यूपैंसी की उम्मीद : प्रिंस
शिमला होटिलियर एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस से पहले वीकेंड पर शहर के होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपैंसी रहने की उम्मीद है। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कुफरी में हल्की बर्फबारी, ओले भी गिरे
शिमला के साथ लगते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में वीरवार रात हल्की बर्फबारी हुई और ओले भी गिरे। तापमान में भारी गिरावट के कारण बर्फ की हल्की परत और ओले सड़क किनारे पहाड़ियों पर जम गए। शुक्रवार को कुफरी फागू पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के साथ फोटोग्राफी का आनंद लिया।