{"_id":"67bf25e2290e72cf0205def4","slug":"80-percent-work-of-kasumpti-and-vikasnagar-parking-completed-shimla-news-c-19-sml1001-493045-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कसुम्पटी और विकासनगर पार्किंग का 80 प्रतिशत कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कसुम्पटी और विकासनगर पार्किंग का 80 प्रतिशत कार्य पूरा
विज्ञापन
पार्किंग में 600 वाहन खड़े करने की मिलेगी सुविधा
सड़कों के किनारे वाहन ख्रड़े करने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कसुम्पटी क्षेत्र में बन रही बहुमंजिला पार्किंग का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पार्किंग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करवा रहा है और अब केवल आंतरिक कार्य शेष रह गया है।
मई से पहले विभाग का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्मित हो रही इन पार्किंग का कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों को सड़क पर वाहन खड़ा करने की समस्या से निजात मिलेगी। कसुम्पटी में बन रही पार्किंग परियोजना की लागत 18.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है जबकि विकासनगर में बनने वाली पार्किंग का बजट 13 करोड़ रुपये है।
कसुम्पटी स्थित एसडीए परिसर में बन रही पार्किंग का बाहरी ढांचा तैयार हो गया है। यहां अब केवल आंतरिक कार्य शेष रह गया है जिसमें फिनिशिंग, लिफ्ट और अन्य सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। यह पार्किंग लगभग 450 वाहनों की क्षमता वाली होगी और इसके तैयार होने से आसपास के सरकारी दफ्तरों, बैंकों और निजी कंपनियों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी, हिमुडा और राजस्व विभाग के दफ्तर भी हैं जिनके कर्मचारियों और आगंतुकों को पार्किंग की सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। दूसरी ओर विकासनगर में भी बहुमंजिला पार्किंग का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
यहां भी बाहरी संरचना पूरी तरह तैयार हो गई है और अब केवल आंतरिक कार्य बाकी है। नगर निगम की बनाई जा रही इस पार्किंग में 150 वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था होगी। वर्तमान में विकासनगर क्षेत्र में कोई बड़ी पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। इस पार्किंग के शुरू होने के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों को यहां स्थानांतरित किया जाएगा जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। इन दोनों परियोजनाओं का कार्य अगले महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि आंतरिक कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि अप्रैल तक पार्किंग को जनता के लिए खोल दिया जाए।
यातायात व्यवस्था में सुधार होगा
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमेश नेगी ने बताया कि पार्किंग स्थलों के तैयार होने के बाद कसुम्पटी में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। सड़क किनारे खड़े वाहनों की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। साथ ही आसपास के निवासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी इस सुविधा से लाभ मिलेगा जिससे पूरे क्षेत्र का ढांचागत विकास सुनिश्चित होगा।