फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   8 year old boy drowns in septic tank at kangra.

मासूम को मिली ऐसी मौत कि कांप जाएगी रूह

Sun, 12 Apr 2015 07:38 PM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
8 year old boy drowns in septic tank at kangra.

आठ साल के मासूम को दर्दनाक मौत मिली। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चा टैंक में जा गिरा। देहरा के तहत गांव शिवनाथ में एक बच्चे की निर्माणाधीन सेप्टिक में डूबने से मौत हो गई। मासूम चौथी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में खेल रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चा टैंक में जा गिरा। पुलिस के अनुसार पंकज (8) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी शिवनाथ शनिवार देर शाम अपने घर के निकट खेल रहा था। वहां पर सेप्टिक टैंक का काम चला हुआ था। इसमें करीब चार-पांच फुट पानी भरा हुआ था। सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला होने के कारण पंकज उसमें गिर गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाया लेकिन नहीं बची जान

8 year old boy drowns in septic tank at kangra.

मासूम का पिता जब देर शाम मजदूरी करके घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। उसी समय मृतक की मां दौड़ी-दौड़ी अंदर आई और बताया कि पंकज डूब गया है। पिता लक्ष्मण दास ने सेप्टिक टैंक से बच्चे को बाहर निकाला। पिता के अनुसार जब सेप्टिक टैंक से निकाला तो वह जिंदा था।

उसे उसी वक्त सिविल अस्पताल देहरा ले गए। थोड़ी देर बाद डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक पंकज चौथी कक्षा में पढ़ता था। डीएसपी रेणु शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बच्चे की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed