फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   8.45 lakh small farmers of Himachal will benefit from union govt interim budget

आम बजट से हिमाचल के 8.45 लाख छोटे किसानों को होगा फायदा

Sat, 02 Feb 2019 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
8.45 lakh small farmers of Himachal will benefit from union govt interim budget

हिमाचल के छोटे किसानों के लिए मोदी का आम बजट खुशियां लेकर आया है। भले ही उनकी फसल खिले या मुरझाए, मोदी सरकार उनकी जेब में हर साल छह हजार रुपये राशि डालेगी। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दो हेक्टेयर से कम काश्त वाले 8.45 लाख किसान जबकि कुल किसानों की संख्या 9.68 लाख तक है। प्रदेश में छोटी काश्त हैं। प्रदेश में किसानों और बागवानों की संख्या प्रदेश की कुल आबादी का अस्सी फीसदी तक है।

विज्ञापन


इनमें से करीब नब्बे फीसदी किसान और बागवान दो हेक्टेयर से कम की काश्त वाले हैं। हिमाचल प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सभी कृषि- बागवानी फसलों के लिए निर्धारित किया जाना चाहिए। देश के किसानों की सिर्फ 22 फसलों को समर्थन मूल्य देने से कृषि फसलें उगाने का ज्यादा लाभ नहीं होगा। 

विज्ञापन

कृषि ऋण भी माफ किया जाना चाहिए

8.45 lakh small farmers of Himachal will benefit from union govt interim budget

देश के किसानों का कृषि ऋण भी माफ किया जाना चाहिए। छह हजार वार्षिक समर्थन आय काफी कम है परंतु सरकार ने यह शुरुआत करके अच्छा कदम उठाया है। इस राशि को बढ़ाकर कम से कम 18 हजार प्रति माह किया जाना चाहिए।

तभी जाकर किसानों और बागवानों को वित्तीय न्याय मिल सकेगा।  हरीश चौहान कहते हैं कि वर्तमान में किसानों की 22 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाता है जबकि किसान कई तरह की दालें, तिलहन, सब्जियां और फल उगाते हैं।

वर्तमान में गेहूं, धान, कपास, गन्ना, मूंग, उड़द तिलहनों सरसों, सोयाबीन सेब, आम, किन्नू, माल्टा और गलगल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाता है। जो किसान अन्य फसलों, फलों और सब्जियों की पैदावार करते हैं, उनके लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed