फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   750 people take oath for organ donation

750 लोग ले चुके हैं अंगदान करने की शपथ : डॉ. पुनीत

Wed, 10 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
750 people take oath for organ donation
750 लोग ले चुके हैं अंगदान करने की शपथ : डॉ. पुनीत
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल में अब तक 750 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली है। अंगदान सप्ताह पर सोटो द्वारा करवाए गए जागरूकता कार्यक्रम में सोटो के नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत महाजन ने यह जानकारी दी। बुधवार को अंगदान सप्ताह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें अंगदान का महत्व बताया गया। इसके अलावा अंगदान को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई। आईजीएमसी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीता ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने बताया कि वह सोटो के इस कार्य की सराहना करती हैं। नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश पठानिया ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में अमृता राणा, तनुजा, करण, विकास वर्मा, स्नेहा ठाकुर, लक्षित शर्मा, अजीत शर्मा, अंकुश शर्मा, सुशील शर्मा, पंकज ठाकुर, निकिता, आईना डोगरा, सैजल चौहान, जन्नत चौहान, रीना शर्मा, दीपा, दीक्षा, हर्ष ठाकुर और अवंतिका आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed