फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   75 road closed in himachal due to fresh snowfall in himachal

हिमाचल में बर्फबारी से 75 सड़कें बंद, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Thu, 25 Jan 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 25 Jan 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
75 road closed in himachal due to fresh snowfall in himachal

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से यहां कृषि और बागवानी को संजीवनी मिली है वहीं, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात संबंधी दिक्कतें भी पैदा हुई हैं। बुधवार को प्रदेश की 75 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। 

विज्ञापन


परिवहन निगम ने हिमाचल के 90 रूटों पर बसें नहीं भेजी। ऊपरी शिमला के कोटखाई और नेरवा के लिए आन ट्रायल दो बसें भेजी गई हैं। शाम तक यह बसें भी स्टेशन तक नहीं पहुंचीं। जिला सिरमौर, चंबा और कांगड़ा जिले के दर्जनों संपर्क मार्ग यातायात से कटे हुए हैं।
विज्ञापन


 कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, खिड़की और देहा में लगातार वाहन फिसलने से निगम की 38 बसें अभी भी सड़क पर फंसी हैं।  हिमाचल में हुई बर्फबारी और बारिश से सरकार ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ हटाने के लिए इतनी मशीनें तैनात

75 road closed in himachal due to fresh snowfall in himachal

33 डोजर और जेसीबी मशीनें फील्ड में बर्फ हटाने के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा दो निजी डोजर और दो जेसीबी हायर की गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी से निपटने के लिए 25 हजार कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती की है। 

इन कर्मचारियों को बुधवार शाम तक मुख्य सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। फील्ड में तैनात लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को बाधित सड़कों से संबंधित मुख्य कार्यालय में सूचना देने को कहा गया है।

कच्ची सड़कों पर नहीं चलेंगी बसें
परिवहन निगम ने प्रदेश की कच्ची सड़कों पर बसें न चलाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम का कहना है कि बर्फबारी के चलते भूस्खलन होने का खतरा रहता है। ऐसे में इन रूटों पर बसें भेजना खतरनाक भी हो सकता है। चालकों को लगातार बस चलाते वक्त एहतियात बरतने को कहा है। 

बर्फबारी ने रोका मुख्यमंत्री जयराम का रामपुर दौरा

75 road closed in himachal due to fresh snowfall in himachal

और ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रामपुर दौरा टल गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला, फागू, ठियोग, नारकंडा, कुमारसैन, किंगल होते हुए रामपुर पहुंचना था,

लेकिन बर्फबारी से नारकंडा रूट बंद होने की सूचना मिलते ही सीएम कार्यालय से नया टूअर प्रोग्राम जारी कर दिया है। अब सीएम रामपुर सर्किट हाउस के बजाए आनी में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम को आनी में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में आज हिस्सा लेना है।

सड़क, बिजली और पानी आपूर्ति के शीघ्र बहाली के निर्देश

75 road closed in himachal due to fresh snowfall in himachal

प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा ने सभी जिला उपायुक्तों तथा संबद्ध विभागों को दुर्गम व कठिन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक वस्तुओं, एलपीजी, पेट्रोल तथा डीजल के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा राज्य विद्युत बोर्ड को सड़कों, जलापूर्ति तथा बिजली की आपूर्ति के शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। ओंकार शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को बहाली के कार्य के लिए पर्याप्त स्टाफ  तैनात करने तथा मशीनरी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बर्फ  से ढके क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य विद्युत बोर्ड को प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की शीघ्र बहाली के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बर्फबारी के कारण गिरे पेड़ों को शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि यातायात व बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed