{"_id":"6592720a7d4fa96e88071a98","slug":"75-500-devotees-paid-obeisance-at-the-temples-of-himachal-on-the-eve-of-new-year-on-sunday-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2024: 75,500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने टेका माथा, रातभर खुले रहे चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Happy New Year 2024: 75,500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने टेका माथा, रातभर खुले रहे चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट
Mon, 01 Jan 2024 01:35 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला (शिमला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला (शिमला)
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:35 PM IST
सार
नए साल की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश में मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। हिमाचल के मंदिरों में रविवार को 75,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल की शक्तिपीठों और मंदिरों में रविवार को 75,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। नववर्ष से एक दिन पहले ही दिनभर मंदिरों में कतारें लगी रहीं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए साल की अलसुबह मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार रातभर मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। श्री नयनादेवी के रात 1.30 बजे के बाद मंदिर खुला रहेगा। देर रात ही श्रद्धालु मंदिरों में जुटना शुरू हो जाएंगे। उधर, ज्वालाजी, बज्रेश्वरी मंदिर के कपाट सोमवार सुबह 5:00 बजे से खुलेंगे।
विज्ञापन
रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में 25 हजार श्रद्धालु नतमस्तक हुए हैं। श्रीनयनादेवी में 15, ज्वालामुखी मंदिर में 12000, चामुंडा मंदिर में 3000, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 4500 श्रद्धालु ने माथा टेका। चिंतपूर्णी मंदिर में भी 18000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। नववर्ष पर मंदिर फूलों से सजाए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन