{"_id":"5c9126ecbdec2213ea538767","slug":"71553016556-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के साथ अब शिमला के पहाड़ों को भी साफ करेगा एमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के साथ अब शिमला के पहाड़ों को भी साफ करेगा एमसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हिल्स एरिया से भी अब नगर निगम के सफाई कर्मचारी कचरा उठाएंगे। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में हल्का बदलाव करते हुए हिल्स एरिया में भी सफाई करना अनिवार्य कर दिया है। हिल्सक्वीन के पहाड़ों को देखने के लिए हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में जंगलों में घूमते वक्त कई बार लोग खाना खाने के बाद वहां लिफाफे बगैरा फेंक देते हैं।
विज्ञापन
इससे जहां शहर की सुंदरता खराब होती है वहीं कई बार पालीथिन सामग्री नालों में फंस कर तबाही का कारण भी बनते हैं। ऐसे में नगर निगम की यह मुहिम पर्यटन कारोबार के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। पहाड़ साफ सुथरे नजर आने से शिमला के इन पैदल ट्रैकों पर सैलानियों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
अब तक नगर निगम के सफाई कर्मचारी सिर्फ सड़कों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर ही झाड़ू लगाते हैं। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि पहली अप्रैल से लागू होने वाले गीला और सूखा कचरा उठाने की व्यवस्था को लागू करने के लिए शहर को दो भागों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
17 वार्ड निगम स्वास्थ्य अधिकारी जबकि बाकी 17 वार्ड में वीपीएचओ लोगों को जागरूक करने का जिम्मा संभालेंगे। यह घर-घर जाकर लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने के लिए कहेंगे। साथ ही यह भी चेक करेंगे कि सैहबकर्मी दो अलग अलग बैग में कचरा उठा रहे हैं या नहीं। इसके अलावा सफाई कर्मचारी सुबह आठ से 11 बजे तक पहले की तरह ड्यूटी करेंगे जबकि 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हिल्स एरिया से कचरा उठाएंगे।
आज से लागू होगी व्यवस्था : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त हिल्स एरिया में बढ़ते कचरे को हटाने के लिए नई व्यवस्था बनाई है। बुधवार से ही दोनों जगह सफाई शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा हर शनिवार को पूरा दिन कर्मचारी जंगलों और नालों की ही सफाई करेंगे।