फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बीआरसी और पैट से हटाई जाए चुनाव न लड़ने की शर्त

बीआरसी और पैट से हटाई जाए चुनाव न लड़ने की शर्त

Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीआरसी और पैट से हटाई जाए चुनाव न लड़ने की शर्त
मंडी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी की बैठक में बीआरसीसी और पैट (प्राथमिक सहायक अध्यापक) के लिए लगी चुनाव शर्त को हटाने की मांग उठाई है। रविवार को संघ की बैठक जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला मंडी के 21 खंडों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने भाग लिया। बैठक में त्रैवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। जिला मंडी के चुनाव नौ मार्च से शुरू होंगे और 30 अप्रैल तक सभी चुनाव निपटा लिए जाएंगे। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि बीआरसी के लिए लगाई गई एक व्यक्ति एक पद की शर्त हो हटाया जाए। प्रदेश संघ से आग्रह किया कि बीआरसी को भी संघ के चुनावों में भाग लेने दिया जाए। साथ ही पैट को भी संगठन के शीर्ष पांच पदों पर चुनाव न लड़ने की शर्त लगाई गई है। संघ के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने कहा कि इस शर्त को भी हटाया जाए और उन्हें भी चुनाव लड़ने का हक दिया जाए। संघ ने हिमाचल प्रदेश राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जीएस बेदी और महासचिव रणजीत सिंह गुलेरिया से आग्रह किया है कि इन शर्तों को हटाया जाए।
विज्ञापन

000


चुराह, तीसा के अधिकतर मार्ग खोले, मिली राहत
चुराह और तीसा उपमंडल में अधिकतर मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश और बर्फबारी के कारण उपमंडलों के अधिकतर मार्ग बंद हो गए है। भूस्खलन के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने मशीनरी को लगाकर अधिकतर मार्गों में यातायात बहाल कर यात्रियों को राहत दी है।
विज्ञापन


बीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed