{"_id":"5c5f15abbdec22739f757566","slug":"71549735339-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी सीमा बढ़ने से कारोबारी खुश, बैरियर हटने से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी सीमा बढ़ने से कारोबारी खुश, बैरियर हटने से मिलेगी राहत
Sun, 10 Feb 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये किए जाने की सरकार की घोषणा से शिमला के सैकड़ों कारोबारी खुश हैं। इस घोषणा का सबसे ज्यादा फायदा छोटे कारोबारियों को होगा। अब तक जीएसटी की सीमा 20 लाख रुपये निर्धारित की है। हालांकि, राजधानी में अभी भी दस लाख रुपये तक का टर्नओवर करने वाले कारोबारियों को जीएसटी पंजीकरण करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में जीएसटी सीमा 20 लाख करने की घोषणा अभी हाल ही में की है। इसकी अधिसूचना न होने से छोटे कारोबारियों को इस फायदा अभी नहीं मिल पा रहा। ऐसे में कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने एक और नई घोषणा तो कर दी है लेकिन इसकी अधिसूचना भी जल्द करें ताकि कारोबारियों को फायदा मिल सके। सरकार की ओर से कंपोजिशन लिमिट को 75 लाख रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये करने की घोषणा को भी कारोबारियों ने राहत देने वाला बताया है। हालांकि कारोबारियों के लिए बीमा योजना का बजट में कोई प्रावधान न होने से निराशा भी हाथ लगी है।
विज्ञापन
नाके हटने से मिलेगी राहत
नाकों को हटाने के फैसले से भी राजधानी के बड़े कारोबारियों को राहत मिलेगी। ऑनलाइन और मोबाइल ऐप से टैक्स जमा करने से कारोबारियों और ट्रांसपोट्रों को अब नाकों पर खड़े रहकर टैक्स नहीं भरना होगा। सेंटर स्थापित होने से राहत मिलेगी। शहर में अनाज मंडी, सब्जी मंडी समेत बड़ी दुकानों के कारोबारी जो बाहरी राज्यों से सामान लाते हैं उन्हें अभी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। यदि कोई कारोबारी नाके पर टैक्स जमा नहीं करवा पाता या लाइसेंस नहीं दिखा पाता उसे पैनेल्टी लगाई जाती है।
विज्ञापन