{"_id":"5aa114704f1c1bb06f8b55ba","slug":"71520505968-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग और अपंगों को घर बैठे मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग और अपंगों को घर बैठे मिलेगी पेंशन
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिमला। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ले रहे हजारों वृद्ध और अपंग पेंशन धारकाें के लिए खुशखबरी है। 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध और अपंग पेंशन धारकों को अब घर बैठे पेंशन मिलेगी। जिले के करीब 15 हजार 262 वृद्ध और अपंग इस योजना से लाभान्वित होंगे।
जिला कल्याण विभाग की ओर से पेंशनरों को घर पर पेंशन मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौजूदा समय में 80 वर्ष से अधिक आयु के करीब 14 हजार वृद्ध सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे हैं। इसके अलावा करीब 1262 अपंग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित हो रहे है। जिला कल्याण विभाग अधिकारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि जिले के 80 वर्ष के अधिक आयु वाले वृद्धों और अपंगों को घर पर सामाजिक पेंशन पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
80 साल से अधिक के बुजुर्गों को सुविधा
80 वर्ष से अधिक के वृद्धों और 70 फीसदी से अधिक अपंगों को घर पर पेंशन पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा भी यदि कोई व्यक्ति घर पर ही पेंशन लेना चाहता है तो पोस्टमैन उनके घरों में जाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन देगा।
विज्ञापन
निर्मल सिंह, निदेशक, डाक सेवाएं प्रदेश।