फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बस स्टेंड के पास गिरा अनसेफ भवन का हिस्सा

बस स्टेंड के पास गिरा अनसेफ भवन का हिस्सा

Tue, 06 Feb 2018 09:12 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेंड के पास गिरा अनसेफ भवन का हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के पुराना बस अड्डा के पास असुरक्षित भवन का एक हिस्सा नीचे के मकान पर गिर गया। इससे मकान में दो महिलाएं और दो व्यक्ति फंस गए। भवन का हिस्सा गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। नीचे वाले मकान में फंसे चार लोगों को बचाने के लिए लोग मौके की तरफ दौड़े लेकिन इन्हें नहीं निकाला जा सका।
हादसे की सूचना मिलने पर माल रोड अग्निशमन कें द्र से अधिकारी राम गोपाल ठाकुर की अगुवाई में गई जवानों की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें एक महिला सलोनी सूद हालत गंभीर थी। इन्हेें स्ट्रेेचर पर बांध कर बस अड्डे तक पहुंचाया। यहां से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया। जबकि एक बुजुर्ग महिला कमला सूद को खिड़की के रास्ते से बाहर सुरक्षित निकाला गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी राम गोपाल ठाकुर ने मकान को खाली करने का आग्रह किया। अनसेफ भवन अश्वनी का बताया जा रहा है। जबकि इसके ठीक नीचे राम कृष्ण खन्ना का भवन है। इसमें उक्त सभी किरायेदार रह रहे हैं। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक ऊपर के अनसेफ भवन की दीवार, चदरें और मलबा गिर गया।
विज्ञापन

इससे नीचे बने भवन में कमला सूद, और सलोनी सूद के सेट का रास्ता बंद हो गया। कमला सूद और सलोनी सूद सहित परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। अजय सूद ने अग्निशमन कंट्रोल रूप को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर माल रोड फायर स्टेशन से गए बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर किराएदारों के सेट के आगे पड़ी मिट्टी, मलबा और चादरों को हटाने का कार्य शुरू किया। वहीं एक सेट में फंसी कमला सूद को खिड़की के रास्ते से बाहर निकाला। उनके कमरे में एक बुजुर्ग और एक अन्य सदस्य भी अंदर फंसा हुआ था। विभाग के जवानों ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी भी खतरा है बरकरार: ठाकुर
उप-अग्निशमन अधिकारी राम गोपाल ठाकुर ने बताया कि ऊपर वाले भवन के गिरने का खतरा बरकरार है। बारिश होने पर खतरा और बढ़ जाएगा। उन्होंने नीचे रहने वाले मकान के लोगों को यहां से शिफ्ट होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed