{"_id":"599873be4f1c1b2d418b4898","slug":"71503163326-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीतिका मिस, गौरव बने मिस्टर फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीतिका मिस, गौरव बने मिस्टर फ्रेशर
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में शनिवार को नए छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर वेलकम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य प्रो. दीक्षा मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कॉलेज के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसमें भंगड़ा, पहाड़ी नाटी आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सौंदर्य प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसमें 35 छात्र और 41 छात्राओं ने मॉडलिंग के जलवे बिखेरे। फाइनल राउंड में पहुंचे छात्रों शुभम, गौरव, कपिल, आरव और तनवीर तथा छात्राओं में सोनिया, क्रांति, शिवांगी, दितिका और दीक्षिका में से मिस और मिस्टर फ्रेशर का चयन किया गया। छात्राओं में दीतिका को मिस फ्रे शर चुना गया जबकि छात्रों में गौरव को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। छात्र वर्ग में तनवीर फर्स्ट रनरअप और छात्रा वर्ग में क्रांति फर्स्ट रनरअप चुनी गई। प्राचार्य प्रो. दीक्षा मल्होत्रा ने दोनों विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा शुभम को मिस्टर जेंटलमैन, आरव को मिस्टर एटीट्यूड और कपिल देव को मिस्टर हंक का खिताब दिया गया। छात्राओं में आंचल को मिस ब्यूटीफुल, नेहा को मिस बेस्ट स्माइल और अंकिता को मिस ब्यूटीफुल एंड एक्टिव का खिताब दिया गया।