फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   700 recruitments in KCC bank.

KCC बैंक में नौकरी का मौका, 700 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 20 Jul 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 20 Jul 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
700 recruitments in KCC bank.

हिमाचल के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में जल्द 700 क्लर्क, तकनीकी कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। इस भर्ती से बैंक में चल रहे कर्मियों की कमी दूर होगी और उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधा प्रदान होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए जल्द आवेदन मांगें जाएंगे। वहीं, पूर्व में हुई 300 पदों के लिए हुई भर्ती में चयनित युवा अगस्त में पदभार ग्रहण करेंगे। कुल्लू में शाखा उद्घाटन कार्यक्रम में को पहुंचे बैंक के अध्यक्ष जगदीश चंद सिपहिया ने कहा कि वर्तमान में कागड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक बुलंदियां छू रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में 57 करोड़ के शुद्ध लाभ पर काम कर रहा है। कहा कि बैंक शाखा तभी खोलता है जब उसके पास पूरा स्टॉफ उपलब्ध हो। बैंक कमाई के लिए नहीं बल्कि लोगों की सुविधा के लिए काम करता है। अभी तक प्रदेश में 206 शाखाएं खुल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द खोली जाएंगी 25 और शाखाएं

700 recruitments in KCC bank.

लोगों को घर द्वार सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में 25 और शाखाएं खोली जाएंगी। कहा कि जल्द विभिन्न ग्रेडों के 700 पदों भरे जाएंगे। इन पदों में क्लर्क, तकनीकी स्टॉफ समेत अन्य शामिल है।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सिपहिया ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ बोल सता हासिल करती है। मोदी सरकार ने भी झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की है। जनता के सामने मोदी सरकार के सभी वायदों की पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफा षड़यंत्र रच रही है। सीबीआई सीएम के घर इसीलिए रेड डाल रही है कि उनके बगीचे में सेब ज्यादा क्यूं हुए। भाजपा मात्र जनता को गुमराह करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed