सरकार ने की तैयारी, जल्द बाहर होंगे ये 700 पटवारी-कानूनगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्ति के बाद मानदेय पर रखे गए 700 सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो को सरकार जल्द बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। सरकार ने 1120 पटवारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा है। बैचवाइज इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जैसे-जैसे ये कर्मचारी प्रशिक्षण से लौटेंगे, उन्हें सेवानिवृत्त पटवारियों की जगह भेजा जाएगा। राजस्व विभाग में पटवारियों और कानूनगो की कमी के चलते सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर बुलाया है।
वर्तमान में राजस्व विभाग में एक पटवारी के पास 8 से 10 वृत्त दिए गए हैं, जबकि एक कानूनगो के पास 7 से 8 पटवार सर्कल हैं। कर्मचारियों की कमी से लोगों की समय पर डिमार्केशन नहीं हो रही है।
नई भर्ती से होगी पुरानों की प्रमोशन
सप्ताह में एक ही बार पटवारी एक सर्कल पर बैठ रहा है। इसके चलते सरकार ने राजस्व विभाग में कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि जैसे-जैसे पटवारियों की ज्वाइनिंग होती रहेगी, उसके बाद पुराने पटवारियों को भी पदोन्नति के दरवाजे भी खुलते रहेंगे।
राजस्व विभाग में पटवारियों और कानूनगो की कमी नहीं होगी। जैसे-जैसे पटवारी प्रशिक्षण से लौटते रहेंगे, उन्हें उसी समय ज्वाइनिंग दी जाएगी। ये पटवारी सेवानिवृत्त पटवारियों की जगह भेजे जाएंगे। - कौल सिंह, राजस्व मंत्री