फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   660 posts of doctors in himachal pradesh are still vacant

हिमाचल में 5564 लोगों पर एक डॉक्टर, 660 पद खाली

Mon, 13 Aug 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 13 Aug 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
660 posts of doctors in himachal pradesh are still vacant

प्रदेश में चिकित्सकों से 660 पद खाली चल रहे हैं। कुल स्वीकृति 1918 पदों में 1258 चिकित्सक ही प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में  सेवा दे रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमों के अनुसार एक हजार जनसंख्या पर एक चिकित्सक होना चाहिए।  प्रदेश में 5564 लोगों पर एक डॉक्टर सेवा दे रहा है। सूबे में 660 डाक्टरों से सालों से खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश मेडिकल काउंसिल में 2849 डॉक्टरों का पंजीकरण है। फिर भी प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा चरमराई हुई है। प्रदेश के मंडी जिले में सबसे अधिक 125 चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अभी तक एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन

660 posts of doctors in himachal pradesh are still vacant

जिसमें करीब आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल्लू जिले के लिए 110 चिकित्सकों के पद स्वीकृत किए हैं। इसमें सालों से 36 पद खाली पड़े हैं।

 

कांगड़ा में 103, शिमला में 109, बिलासपुर में 50 फीसदी से अधिक 56, चंबा में 60, हमीरपुर में 31, किन्नौर में 23, लाहौल-स्पीति में 23, सोलन में 35, ऊना में 25 तथा सिरमौर में 46 पद खाली पड़े हैं।

इसका खुलासा हिमालयन पर्यावरण संरक्षण संगठन की ओर से ली गई आरटीआई से हुआ है। संगठन के अध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा कि प्रदेश सरकार को जिलों के तमाम अस्पतालों में जनसंख्या केे हिसाब से चिकित्सकों और नर्सों के रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed