फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   65 Crore rupee proposal for water supply to AIIMS Bilaspur

एम्स के लिए कोलडैम से आएगा पानी, 65 करोड़ का एस्टीमेट भेजा

Tue, 24 Apr 2018 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
65 Crore rupee proposal for water supply to AIIMS Bilaspur

एम्स की बाउंडरी वॉल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कागजी औपचारिकताओं को पूरा करते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा एम्स में पानी की समस्या न हो, इसके लिए कोलडैम से पानी उठाने के लिए 65 करोड़ रुपये का प्राक्कलन बजट प्रावधान के लिए भेजा  गया है। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी।

विज्ञापन


वह बिलासपुर में प्रशासन में दक्षता बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि लोगों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग 15 दिनों के अंदर सभी जमाबंदियां ऑनलाइन करे। 10 मई से पहले विभाग तय करे कि मुहाल वाइज जमाबंदियों को ऑनलाइन किया जाए। उन्होंने जलमग्न मंदिरों को स्थानांतरित करने के लिए चिन्हित की गई भूमि के संदर्भ में बताया कि बिजली बोर्ड से 8 बीघा जमीन हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन


भाटिया ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जिले के अधिकारी चयनित स्कूलों को गोद लेकर बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच करेंगे। बिलासपुर जिला में अन्य जिलों व राज्यों से आने वाले सड़क मार्गों पर स्वागत बोर्ड स्थापित किए जाएंगे और प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में पार्कों का निर्माण किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

65 Crore rupee proposal for water supply to AIIMS Bilaspur

इस अवसर पर एम्स जमीन हस्तांतरण के अतिरिक्त बैरी दडोला पुल, युद्ध स्मारक के कायाकल्प, भाषा विभाग के मिनी थियेटर, ड्राइविंग स्कूल, गोशालाओं के निर्माण, वन भूमि का निपटान, ठोस कचरा निष्पादन के लिए जमीन चयन, जल क्रीड़ा व तरणताल, हाईटेक सर्वे लाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि 20 से भी अधिक मुद्दों पर विस्तृत रूप चर्चा की गई।

एडीएम विनय कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीत सिंह, जिला परियोजना अधिकारी मुक्ता ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी राजेंद्र कुमार, अतिरिक्त एसई बिजली बोर्ड पंकज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed