फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   64 new buses of Himachal Road Transport Corporation reached Baddi from Bangalore

HRTC New Buses: बेंगलुरु से बद्दी पहुंचीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की 64 नई बसें

Sat, 28 May 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 May 2022 11:25 AM IST
सार

 हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक बद्दी में 70 बसें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को करीब एक दर्जन बसों की निगम की तकनीकी टीम जांच कर चुकी है।

विज्ञापन
64 new buses of Himachal Road Transport Corporation reached Baddi from Bangalore
एचआरटीसी की नई बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बेंगलुरु से 64 नई बसें बद्दी पहुंच गई हैं। यहां निगम की तकनीकी टीम बसों की जांच कर रही है। जांच के बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग परिवहन निगम के डिपुओं में भेजा जाएगा। निगम ने 195 नई बसों का ऑर्डर दिया हुआ है, जिनमें से अब तक 70 बसें आ गई हैं, 125 और आनी बाकी हैं। बेंगलुरु से ये बसें ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचीं और वहां से निगम के चालकों ने इन बसों को बद्दी पहुंचाया। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक बद्दी में 70 बसें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को करीब एक दर्जन बसों की निगम की तकनीकी टीम जांच कर चुकी है। निगम के मुख्य प्रबंधक (तकनीकी) संदीप धीमान ने बताया कि जांच के बाद इन बसों को विभिन्न जिलों के डिपुओं में शामिल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


हर पुर्जे में सेंसर, खराब होने पर चालक को लगेगा पता  
नई बसों में कई खासियतें हैं। बसों के हर पुर्जे में सेंसर लगाए गए हैं। अगर चलती बस का कोई पुर्जा खराब हो जाता है या टूट जाता है तो सेंसर चालक को निर्देश कर देगा। इससे चालक अलर्ट हो जाएगा और हादसा होने से बच जाएगा। ये बसें कम धुआं छोड़ेंगी, जिससे प्रदूषण नहीं फैलेगा। यात्रियों का सामान रखने के लिए इनकी डिक्की वोल्वो बसों की तरह पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed