JOBS: हिमाचल में 634 शिक्षकों की भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल टीजीटी के 634 नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरेगा।
टेट पास ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में आरक्षण चैलेंज होने के बाद निदेशालय ने नए सिरे से पदों का विभाजन किया है। अब आरक्षित वर्गों के लिए 50 फीसदी पद सुरक्षित रखे गए हैं।
50 फीसदी पद ओपन रहेंगे। बैचवाइज भर्ती के लिए 15 जुलाई तक जिलों में आवेदन करना होगा। निदेशक प्रारंभिक निदेशालय मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
यहां देखें किस श्रेणी के लिए कितने पद
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय टीजीटी आर्ट्स के 330, टीजीटी नॉन मेडिकल के 209 और टीजीटी मेडिकल के 95 पद भरेगा। टीजीटी आर्ट्स में जनरल कोटे से 169, ओबीसी से 64, एससी से 83 और एसटी के 14 पद भरे जाएंगे।
टीजीटी नॉन मेडिकल में जनरल कोटे से 105, ओबीसी से 38, एससी से 58 और एसटी से 8 पद भरे जाएंगे। टीजीटी मेडिकल में जनरल कोटे से 47, ओबीसी से 19, एससी से 23 और एसटी से 6 पद भरे जाएंगे।
18 से 45 आयु वर्ग के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। हिमाचली उम्मीदवारों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जो भी आवेदक प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में नौकरी करने के इच्छुक न हो, वे साक्षात्कार के लिए न आएं।
चयनित होने वाले टीजीटी को 13900 (10300 जमा 3600 ग्रेड) और पद का 75 फीसदी ग्रेड पे मासिक वेतन के तौर पर दिया जाएगा। सभी भर्तियां अनुबंध आधार पर की जाएंगी।
जनरल कोटे का चल रहा 1999 का बैच
टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल में जनरल कोटे का साल 1999 का बैच चल रहा है। इसी कोटे के तहत बीपीएल का आर्ट्स में 2001, नॉन मेडिकल में 2002, मेडिकल में 2004 का बैच चल रहा है।
ओबीसी कोटे में आर्ट्स में अनारक्षित का 2003, बीपीएल 2004, नॉन मेडिकल में अनारक्षित का 2001, बीपीएल में 2005, मेडिकल में अनारक्षित का 2005, बीपीएल का 2010 का बैच चल रहा है।
एससी कोटे में आर्ट्स में अनारक्षित का 2003, बीपीएल 2005, नॉन मेडिकल में अनारक्षित का 2005, बीपीएल में 2009, मेडिकल में अनारक्षित का 2005, बीपीएल 2010 का बैच चल रहा है।
एसटी कोटे में आर्ट्स में अनारक्षित 2002, बीपीएल 2007, नॉन मेडिकल में अनारक्षित 2006, बीपीएल में अप टू डेट, मेडिकल में अनारक्षित 2005, बीपीएल का 2010 का बैच चल रहा है।